विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में खौफनाक वारदात: रंजिश में घर के बाहर खड़ी स्कूटी को फूंका, जलकर खाक

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:11 PM (IST)

आनंदनगर में रंजिश के चलते एक स्कूटी को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया गया, जिससे वह पूरी तरह ...और पढ़ें

आग लगने से जली स्कूटी। जागरण

आग लगने से जली स्कूटी। जागरण

HighLights

  1. आनंदनगर में रंजिश के चलते स्कूटी में लगाई आग।

  2. पेट्रोल डालकर जलाई गई स्कूटी, पूरी तरह राख।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, मुकदमा दर्ज होगा।

जागरण संवाददाता, आनंदनगर। रंजिश में दरवाजे पर खड़ी स्कूटी को अज्ञात व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया गया। पेट्रोल डालकर आग लगाए जाने से स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन जलकर राख हो गया।

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फरेंदा थाना क्षेत्र की नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर एक में मंगलवार रात सूरज वर्मा के घर के दरवाजे पर खड़ी स्कूटी में आग लगा दी गई। अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर वाहन को आग के हवाले किया।

रात करीब एक बजे स्कूटी को जलते देख पड़ोसियों ने शोर मचाया। इसके बाद सूरज वर्मा के स्वजन घर से बाहर निकले। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर खाली मालवाहक वाहनों की लंबी कतार, तस्करी की आशंका के चलते सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- नेपाल को 'मेडिकल हब' बनाने की तैयारी, टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा; सीमावर्ती इलाकों को मिलेगा लाभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।