अमावस्या पर बलि देने के लिए बुआ ने चुराया 2 माह का भतीजा, यूपी में अंधविश्वास के चलते खौफनाक साजिश
महराजगंज में अंधविश्वास के चलते एक महिला ने बलि देने के लिए अपने दो महीने के मासूम भतीजे का अपहरण ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। अंधविश्वास में डूबी चचेरी बुआ ने अमावस्या पर बलि देने की नीयत से दो महीने के मासूम भतीजे को चुरा लिया। बच्चे की तलाश में जुटी पुलिस ने नई दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से बच्चे को बरामद कर लिया। बुआ और उसके पति को दिल्ली से, महिला की मां को जिले से गिरफ्तार किया गया। पर्दाफाश में श्वान दस्ते के जर्मन शेफर्ड विराट ने अहम भूमिका निभाई।
गोविंद तीन नवंबर की रात पत्नी और दो माह के बेटे विक्की के साथ घर में सोए थे। रात में बच्चा चोरी हो गया। पुलिस ने खोजी कुत्ते को बुलाया तो उसने सबसे पहले उस बिस्तर को सूंघा जिस पर विक्की सोया था। गंध लेने के बाद वह घटनास्थल से करीब 400 मीटर दूर ठूठीबारी मुख्य मार्ग तक गया।
आरोपित बच्चे को वाहन में ले गए थे, इसलिए वहां से गंध नहीं मिली और खोजी कुत्ता रुक गया। पुलिस की जांच को यहां नई दिशा मिली। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात करीब 3:57 बजे एक महिला बच्चे को गोद में लेकर जाती दिखी। यहां से ठूठीबारी बस स्टैंड पहुंची। महिला की पहचान सावित्री के रूप में हुई, जो रिश्ते में बच्चे की बुआ लगती है।
यह भी पढ़ें- 17 बार चालान, 1.81 लाख का शमन शुल्क बकाया, फिर भी बिहार से दिल्ली तक फर्राटा भरती रही 3 लोगों की जान लेने वाली बस
सर्विलांस के सहारे पीछा करते हुए पुलिस दिल्ली पहुंच गई। नई दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड पर सावित्री अपने पति करण कुमार गौतम के साथ मिली। करण देवरिया जिले का है। उनके पास एक बच्चा था लेकिन वह उसके बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने बच्चे की फोटो स्वजन को भेजी तो उन्होंने उसकी पहचान विक्की के रूप में की।
यह भी पढ़ें- इस आतंकी संगठन ने ली गाजियाबाद की वसुंधरा चौकी ब्लास्ट की जिम्मेदारी, जांच में जुटीं NIA-ATS समेत ये एजेंसियां
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि सावित्री और उसकी मां सरस्वती ने मासूम की बलि देने की योजना बनाई थी। सरस्वती का पति और पुत्र कई वर्षों से लापता हैं। परिवार में पहले भी असमय मौतें हुई थीं। नेपाल निवासी झाड़-फूंक करने वाले व्यक्ति से सलाह लेने की बात भी सामने आई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।