17 बार चालान, 1.81 लाख का शमन शुल्क बकाया, फिर भी बिहार से दिल्ली तक फर्राटा भरती रही 3 लोगों की जान लेने वाली बस
कुशीनगर के पटहेरवा में एक बस ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 12 घायल ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
कुशीनगर में बस-ट्रक टक्कर में तीन यात्रियों की मौत।
दुर्घटनाग्रस्त बस पर 17 चालान और भारी जुर्माना बकाया।
दिल्ली से बिहार जा रही बस ओवरटेक करते अनियंत्रित हुई।
जागरण संवाददाता, कुशीनगर। एक साल में जिस बस का 17 बार चालान हुआ, ओवरटेक करने के दौरान वह अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में भिड़ गई। कुशीनगर के पटहेरवा में हुए जबरदस्त हादसे में चार वर्षीय बच्ची और दो यात्रियों की मौत हो गई। 12 लोग घायल हैं। दिल्ली से बिहार जा रही बस की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि उसका बायां हिस्सा आगे से मध्य तक क्षतिग्रस्त हो गया।
ग्रामीणों ने शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। छानबीन में पता चला कि बस पर एक लाख 81 हजार रुपये का शमन शुल्क भी लगा है। आनंद विहार बस अड्डे से 50 यात्रियों को लेकर बस शुक्रवार दोपहर दो बजे रवाना हुई थी। रास्ते में भी उसने कई जगह सवारियां बैठाईं।
शनिवार भोर में पांच बजे कुशीनगर के पटहेरवा स्थित लबनिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। केबिन में बैठी तरयासुजान, लच्छिराम के रहने वाले पवन कुमार की बेटी नंदनी और दो अज्ञात युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए।
पुलिस ने की घायलों की मदद
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को सीएचसी तमकुहीराज से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल सावित्री और रवि को बीआरडी मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद बस और ट्रक के चालक फरार हो गए। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
दुर्घटनाग्रस्त बस बिहार के मुजफरपुर से आनंद विहार नई दिल्ली तक चलती थी। 17 सितंबर 2025 से 30 अक्टूबर तक आनंद विहार से लेकर मुजफ्फरपुर के बीच यातायात नियमों की अनदेखी पाए जाने पर बस का 17 बार चालान हुआ है।
यह भी पढ़ें- अलीगढ़: मीनाक्षी पुल पर नशे में धुत कार चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरी स्कूटी सवार महिला
बस पर पौने दो लाख रुपये से अधिक का शमन शुल्क लगा है। ऐसे में सवाल खड़े हो रहे कि यातायात नियमों को धता बता बिहार से दिल्ली तक फर्राटा भरने वाली इस बस पर परिवहन विभाग की नजर आखिर क्यों नहीं पड़ी।
यह हुए घायल
अमृता देवी निवासी रामकोला चट्टी, थाना तमकुहीराज, गोपाल थापा और संदेश मयाली निवासी गुरौरादा, जिला जापा (नेपाल)करुणा निवासी रामपुर, उदयपुर (नेपाल)धीरेंद्र शाह निवासी कमालपुर, थाना पारू, मुजफ्फरपुरकुणाल कुमार व शत्रुघ्न कुमार निवासी थाना डुमरी, सीतामढ़ीमुन्नीलाल कुशवाहा निवासी तरया लच्छिराम, थाना तरयासुजान आरती शाह निवासी ब्रह्मपुर, थाना मोतीपुर, मुजफ्फरपुर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।