Nepal Protest: नेपाल में 5000 भारतीय पर्यटक फंसे, 1 हजार को निकाला गया; सरकार रेस्क्यू में जुटी
नेपाल में जारी आंदोलन और स्थानीय प्रदर्शनों के कारण लगभग 5000 भारतीय पर्यटक फंस गए हैं। काठमांडू पोखरा जैसे पर्यटन स्थल प्रभावित हैं। भारत सरकार ने बचाव अभियान शुरू किया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अब तक 1000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया है और बाकी को निकालने का कार्य जारी है। 5000 भारतीय पर्यटक keyword का उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। नेपाल में चल रहे आंदोलन और स्थानीय प्रदर्शनों के कारण स्थिति गंभीर हो गई है। देश के विभिन्न हिस्सों में रोड बंद और सड़क जाम के चलते लगभग 5000 भारतीय पर्यटक नेपाल में फंसे हुए हैं।
काठमांडू, पोखरा और मुक्तिनाथ जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल सबसे अधिक प्रभावित हैं। भारत सरकार और भारतीय दूतावास ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन आरंभ किया है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने संपर्क के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं और नेपाल प्रशासन के साथ समन्वय कर हालात को सामान्य करने का प्रयास कर रहा है।
अब तक 1000 से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि शेष पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य जारी है। भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने कहा कि हर भारतीय नागरिक की सुरक्षित निकासी प्राथमिकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।