आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग जायज:गणेश शंकर
महराजगंज: सरकार के अड़ियल रवैये से अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक परेशान हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी
महराजगंज: सरकार के अड़ियल रवैये से अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक परेशान हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांगों के लेकर सत्रह दिन से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार अपने पारिवारिक झगडे में उलझी हुई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग जायज है। इनके साथ प्रदेश और केंद्र सरकार अन्याय कर रही है। उक्त बातें विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पाण्डेय जिला मुख्यालय पर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महंगाई के युग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। देश के कई राज्यों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान जनक वेतन दिया जाता है। फिर उत्तर प्रदेश में इनके साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इनकी मांगों को अनसुनी कर रही है। उन्होंने धरना को समर्थन देने की बात कही। संघ की जिलाध्यक्ष अमीरुन निशा ने कहा कि सरकार हमारी धैर्यता की परीक्षा ले रही है। अब आंदोलन अपने मुकाम तक ऐसे ही जारी रहेगा। सरकार को हमारी मांगों को मानना ही पड़ेगा। आंदोलन की धार और तेज हो गयी है। प्रदेश और केंद्र सरकार की चूलें हिल गयी हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को खून से लिखा पत्र भी भेजेंगे। इस पर भी सरकार की चुप्पी नहीं टूटी तो जेल भरो आंदोलन भी करेंगे। धरने को जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य, संजू भारती, उमा चौरसिया, माधवी वर्मा, सरोज जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान छाया भारती, ज्ञानमती, संजू, रेनू, रुक्मिणी, कुसुमलता, संगीता, पूनम, बाबी ¨सह, मधु ¨सह, आसफा बेगम, सत्येंद्र पटेल, सुरेश प्रसाद, अनीता, सुशीला, परवेज आलम, अशोक पटेल, दुर्गा पाण्डेय सहित तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
जिला मुख्यालय पर छह सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की सद् बुद्धि लाने के लिए शुद्धि-बुद्धि यज्ञ किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर एक-एक कर हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। विधि एवं विधान से पूजन अर्चन किया गया। देवताओं को आहुत कर प्रदेश एवं केंद्र सरकार को सद् बुद्धि लाने के लिए हवन किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष अमीरुन निशा एवं संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने हवन कुण्ड में पूजन सामग्री डाली। हवन एवं पूजन से कलेक्ट्रेट परिसर सहित पूरा जिला मुख्यालय का माहौल भक्तिमय हो गया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।