Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी आंदोलन के स्तंभ थे जनार्दन ओझा

    By Edited By: Updated: Sun, 14 Sep 2014 10:20 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, महराजगंज: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद ओझा के निधन पर जगह जगह कार्यकर्ता व समर्थकों ने शोक सभा आयोजित कर, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनार्दन प्रसाद ओझा समाजवादी आंदोलन के एक मजबूत स्तंभ थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनार्दन प्रसाद ओझा समाजवादी नेता थे। वे समाजवाद का अलख जगाने में शुरु से लगे रहे। सभा की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भाई राम लाल यादव तथा संचालन राम प्रसाद एडवोकेट ने किया। इस दौरान डा. एहसान अहमद फारूकी, राजेश्वर मणि त्रिपाठी, रामेश्वर चौधरी, दुर्गेश यादव, राम बेलाश यादव, आमिर खान, मकबूल अहमद, राजमंगल गौंड, बिंद्रेश कन्नौजिया, नाथू यादव, विनोद साहनी, अशोक यादव, हरीश चंद्र शर्मा, शैलेश श्रीवास्तव, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, श्याम सुंदर शर्मा, रामाज्ञा सिंह पटेल, ज्ञानेश पटेल, विरेंद्र मद्धेशिया, शैल कुमार जायसवाल, रामबहाल यादव, जिउल यादव, सुरेश पटेल, रामकृपाल चौरसिया, रियाजुल हक सिद्दीकी, उदयराज यादव, राधारमण जायसवाल, सत्यानंद यादव, बबलू भारती, सुबास यादव, आशीष त्रिपाठी, जयकृष्ण पटेल, विद्याशरण पटेल, बालकेश सिंह, योगेश तिवारी, मक्खू प्रसाद आदि सपा नेता व कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

    सिंचाई डाक बंगला में श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद ओझा समाजवादी आंदोलन के एक मजबूत स्तंभ को प्रकृति ने हमसे छीन लिया है।

    पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि स्व. ओझा जी मात्र महराजगंज ही नहीं, अपितु पूरे पूर्वाचल की जनता के राजनीतिक संरक्षक थे। उनके निधन से पूर्वाचल की राजनीति में एक शून्यता आ गई हैं। इस दौरान श्रीपति आजाद पूर्व विधायक, डा. केपी दुबे, राम प्रकाश पासवान, लायक अली, अतुल पटेल, महेंद्र दास, शैलेंद्र दुबे, राजेंद्र मिश्र, अशफाक अहमद उर्फ बबलू भारती, राधाकांत यादव, राहुल मिश्र, गामा मद्धेशिया, अभय सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख सदर दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रमुख रणजीत बहादुर सिंह, राम हरख गुप्ता, अली हुसैन, अबुल रऊफ अंसारी, शमसाद खां, फरवरूद्दीन अली, मो. तय्यब, महातम यादव, विद्या सागर यादव, विजय प्रजापति, राजमन मौर्य, राम रतन यादव, राम अवध प्रजापति, विंद्रेश कन्नौजिया, रफी उल्लाह, सतीश यादव, रमेश यादव प्रधान, रूदल शर्मा, सज्जाद अली, जितेंद्र यादव, रवींद्र शर्मा, पप्पू वर्मा, मनोज वर्मा, रमेश प्रजापति, मासूम रजा राही, कैलाश रसिया, राजाराम भारती, रमेश प्रजापति, उदय राज यादव, मुराली यादव प्रधान, ओम प्रकाश यादव, राम अशीष निषाद, एकरामुल, राम मिलन आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

    श्यामदेउरवा संवाददाता के अनुसार जितेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रभंस यादव, महताब आलम, गोवरी, मुन्ना, मोहनलाल, जय प्रकाश यादव, सतीश पांडेय, एहसानुद्दीन, रामनरेश शर्मा, रमेश अधारे निषाद आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पांडेय ने पूर्व श्रम एवं सेवायोजन मंत्री जनार्दन प्रसाद ओझा के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है। अपने संदेशों में उन्होंने कहा कि ओझा एक कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ तथा हमेशा जनता के हितों की पैरवी करते रहे। कई बार जिले के विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा में सदस्य रहे तथा लोगों के लिए संघर्ष करते रहे।

    सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद ओझा स्वच्छ राजनीति के प्रतिमूर्ति थे।

    विधायक कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने पूर्व मंत्री ओझा के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    पूर्व सांसद हर्षवर्धन ने कहा कि जनार्दन प्रसाद ओझा समाजवाद के सच्चे सिपाही थे। उनका जाना हम सभी के लिए दुखदायी है। जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने पूर्व मंत्री जनार्दन प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नौतनवा कार्यालय के अनुसार पूर्व मंत्री जर्नादन प्रसाद ओझा के निधन पर रविवार को चेयरमैन आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। पूर्व चेयर मैन गुड्डू खान ने कहा कि पूर्व मंत्री जनार्दन ओझा के निधन पर सपा का हर कार्यकर्ता दुखी है। सपा नेता जमाल अहमद ने कहा कि जनार्दन ओझा एक मार्ग दर्शक थे। उनके मार्ग दर्शन से क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलती रही। सभा का संचालन राजेश ब्वायड ने किया। इस अवसर पर धीरेंद्र सागर, जालंधर प्रसाद, जावेद खान, राजकुमार गौड़, शहनवाज खान, परमजीत सिंह, जफर खान, राजेंद्र जायसवाल, राजकुमार गिरी, नरायन प्रसाद, किसमाती देवी, दुर्गा प्रसाद, सुनीता देवी, राजकुमार यादव, गुड्डू अंसारी, सलीम अख्तर धर्मात्मा, राजू अग्रहरि व दिलीप जायसवाल आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं की हुई शोक सभा में युवा सपा नेता चन्दन चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री रहे जनार्दन ओझा ने क्षेत्र में समाजवादी की जो अलख जगायी है, उसे हमें आगे ले जाना है। समाजवादी पुरोधा के न रहने से हम सभी इनकी कमी महसूस करेंगे। सभासद झुल्लूर कुरैशी ने कहा कि इस जनपद के विकास में जनार्दन ओझा का बड़ा योगदान रहा। हमारे बिन इनके न रहने से हमें दुख है। इस अवसर पर कृष्ण मोहन, अमित त्रिपाठी, भानु कुमार, हरिराम, झिन्ना प्रधान, बाबू राम, सरवर अली, विनय प्रकाश, अजय दूबे, संजय पाठक व संत राम आदि उपस्थित रहे। हमारे आनन्दनगर व निचलौल कार्यालयों के अनुसार यहां भी पूर्व मंत्री के निधन पर सपा सहित विभिन्न सगंठनों ने शोक व्यक्त किया।