Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की हर घर बिजली की बड़ी मुहिम, आठ साल में दोगुणा हुए उपभोक्ता

    By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sun, 22 Jun 2025 12:34 PM (IST)

    वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश में 1.80 करोड़ उपभोक्ता थे। अब इनकी संख्या बढ़कर 3.61 करोड़ हो गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1.81 करोड़ से ज्यादा नए बिजली के कनेक्शन लगवाए हैं। इसके साथ मीटर्ड बिलिंग के आंकड़ें में भी बड़ा सुधार हुआ है। 

    Hero Image

    आठ वर्ष में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या दोगुणा से अधिक

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विद्युतीकरण के इंतजार में अंधेरे में डूबे गांव और गलियां अब गुजरे जमाने की बात हो चली है।

    हर गांव तक बिजली और हर घर तक कनेक्शन की योगी आदित्यनाथ सरकार की मुहिम देश में माडल के रूप में उभर रही है। आठ वर्ष में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या दोगुणा से अधिक हो गई है। सरकार के दूसरे कार्यकाल में ही अब तक 45 लाख नये कनेक्शन लगाए गए हैं। इसके साथ मीटर्ड बिलिंग के आंकड़ें में भी बड़ा सुधार हुआ हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में सरकार बनने के बाद कहा गया था कि प्रदेश का कोई भी गांव, मजरा या घर बिना बिजली के नहीं रहेगा। उससे पहले प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 1.80 करोड़ थी। सरकार ने सौभाग्य योजना के माध्यम से व्यापक स्तर पर बिजली कनेक्शन वितरित किए। अन्य लोगों को भी कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया गया।

    जिसके कारण मार्च 2025 तक विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या 3.61 करोड़ तक पहुंच चुकी है। बीते आठ साल में 1.81 करोड़ से ज्यादा नये कनेक्शन लगाए गए हैं। सरकार मीटर्ड बिलिंग को भी प्राथमिकता दे रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में केवल 1.08 करोड़ उपभोक्ताओं को मीटर्ड बिल मिल रहा था। इसके बाद से मार्च 2025 तक मीटर्ड बिल पाने वाले उपभोक्ताओं का आंकड़ा बढ़कर 3.56 करोड़ हो गया है।

    उप्र पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि पहले तो बिजली संकट की स्थिति रहती थी। अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली चोरी में बड़ी कमी दर्ज की गई है और नए उपभोक्ताओं को जोड़ा गया है। 

    ऐसे बढ़े बिजली कनेक्शन

    वर्ष              कनेक्शन
    2014          142.64 लाख
    2017          180.13 लाख
    2019          259.79 लाख
    2020          287.11 लाख
    2022          316.70 लाख
    2023          326.79 लाख
    2024          345.92 लाख
    मार्च 2025    361.26 लाख

    -----------------------

    मीटर्ड बिलिंग में बड़ा सुधार

    वर्ष                      मीटर्ड बिल पाने वाले उपभोक्त
    2014                 84.93 लाख
    2017                 108.96 लाख
    2019                 209.01 लाख
    2020                 256.90 लाख
    2022                 298.94 लाख
    2023                 321.25 लाख
    2024                 340.33 लाख
    मार्च 2025           356.22 लाख

    comedy show banner
    comedy show banner