Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow Crime: आम की बाग में नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, आवाज सुन ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

    Updated: Tue, 08 Jul 2025 09:40 PM (IST)

    काकोरी के मौंदा गांव में दो नकाबपोश बदमाशों ने आम के बाग में आकाश नामक एक युवक को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पैसों के लेनदेन और फसल को लेकर कुछ विवाद था जिसके चलते यह हमला हुआ।

    Hero Image
    आम की बाग में नकाबपोश बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

    संवाद सूत्र, काकोरी। मौंदा गांव में नकाब पोश दो बदमाशों ने आम की बाग में युवक पर ताबड़तोड गोली बरसा दी। एक गोली युवक के कंधे के पास लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची तो बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घायल को लोकबंधु अस्पताल

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने कहा हालत गंभीर है, इलाज चल रहा है। उधर, पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

    मौदा गांव निवासी 30 वर्षीय आकाश उर्फ आर्यन ने गांव के ही कल्लू राजपूत की आम बाग की फसल दो वर्ष के लिए एक लाख बीस हजार रुपये में खरीदा था। गलवार शाम आकाश बाग में आम बीनने के लिए गया था, वही पार्टनर बुजुर्ग दीवान ने बताया बाइक सवार दो अज्ञात नकाब पोश बदमाश शाम पांच बजे आए।

    आकाश उर्फ आर्यन की तरफ फायरिंग करने लगे। एक गोली आर्यन के बाएं कंधे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर गया, घटना के बाद दोनों बदमाश भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों मौके पर पहुंचे और घायल आकाश को पुलिस की मदद से लोक बंधु अस्पताल पहुंचाया।

    लोगों में चर्चा है कि आकाश बाग की फसल खरीदने के लिए दुबग्गा मंडी के आढ़ती अमरनाथ से एक लाख बीस हजार रुपये 2024 में इस शर्त पर लिए थे कि फसल टूटने के बाद अमरनाथ की ही आढ़त पर आम लेकर जाएंगे।

    वही पुलिस ने बताया कई लोगों का करीब 15 लाख रुपये से अधिक का कर्जा भी था, जिससे रुपयों के लेनदेन में गोली मारी गई है। इंस्पेक्टर सतीश कुमार राठौर ने बताया युवक के बाएं कंधे पर गोली लगने की पुष्टि हुई है। वही देर शाम तक परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

    तीन दिन पहले बाग में आढ़ती से हुई थी नोकझोक: घायल युवक के पार्टनर बुजुर्ग दीवान ने बताया गुरुवार को दुबग्गा मंडी के अमरनाथ आढ़ती बाग आए थे। पैसे को लेकर फसल कहीं और भेजे जाने का आरोप लगाते हुए नोंकझोंक की थी। उसके बाद लगातार शुक्रवार शनिवार दोनों दिन आए और टूटी हुई आम की फसल को लेकर अपनी आढ़त पर ले जाने की बात कहकर चले जाते थे।