लखनऊ में युवती की मौत के मामले में जेल में बंद युवक ने दी जान, तौलिए से बनाया फंदा
Lucknow Crime: सुशांत गोल्फ सिटी में ओमेक्स हजरतगंज के होटल सेलेस्टियल मैन्योर से 14 अक्टूबर को समरीन की दसवीं मंजिल से गिरकर मौत हुई थी।

अवनीश जायसवाल उर्फ देव --------------समरीन
HighLights
समरीन की मौत के फरार अवनीश जायसवाल ने कोर्ट में 16 अक्टूबर को किया था सरेंडर
जेल के बाथरूम में तौलिया के सहारे फंदे से लटका मिला शव
होटल सेलेस्टियल मैन्योर से 14 अक्टूबर को समरीन की गिरकर हुई थी मौत
संवाद सूत्र, लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में ओमेक्स हजरतगंज के होटल से गिरकर एक युवती की मौत के मामले में जिला कारागार में बंद युवक अवनीश जायसवाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। गोसाईंगंज क्षेत्र में जिला कारागार में अवनीश जायसवाल ने गुरुवार सुबह फांसी लगा ली। अब पुलिस इस मामले की पड़ताल में लगी है।
सुशांत गोल्फ सिटी में ओमेक्स हजरतगंज के होटल से 14 अक्टूबर को समरीन की दसवीं मंजिल से गिरकर मौत हुई थी। उस मामले में अवनीश ने फरारी के बाद कोर्ट में सरेंडर किया था। तब से जेल बंद था। गुरुवार सुबह उसने जान दे दी। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
सुशांत गोल्फ सिटी के होटल सेलेस्टियल मैन्योर में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में जेल में बंद आरोपित ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। उसका शव जेल के बाथरूम में तौलिया के सहारे बने फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने ही जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी समेत जेल प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की।
चौक निवासी 24 वर्षीय समरीन की 14 अक्टूबर को होटल सेलेस्टियल मैन्योर की दसवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। घटना के दिन वह अपने बायफ्रेंड अवनीश जायसवाल उर्फ देव निवासी अकबरपुर, अंबेडकर नगर के साथ होटल में रुकी थी। दोनों ने दोपहर करीब 12 बजे होटल में कमरा लिया था। शाम करीब 6:30 बजे युवती 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी। उसकी मौत के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था।
घटना के दो दिन बाद किया था सरेंडर
समरीन की हत्या के आरोपित अवनीश जायसवाल उर्फ देव ने 16 अक्टूबर को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। गुरुवार को जेल के बाथरूम में उसका शव फंदे से लटका मिला। जेल प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।