विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में बीबीडी यूनिवर्सिटी की बीआर्क की छात्रा की फ्लैट में मौत, हत्या का आरोप

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:23 PM (IST)

Lucknow Crime News: पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी और सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है।

बीआर्क की 22 वर्षीय छात्रा शिवानी मिश्रा

बीआर्क की 22 वर्षीय छात्रा शिवानी मिश्रा

HighLights

  1. चिनहट की घटना, कमरे में पंखे से लटका मिला दुपट्टा

  2. डायरी में मिला पुराना सुसाइड नोट

  3. पुलिस सीसी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कर रही जांच

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बीबीडी यूनिवर्सिटी की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। चिनहट के शक्ति अपार्टमेंट के फ्लैट में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही बीआर्क की 22 वर्षीय छात्रा शिवानी मिश्रा का शव पुलिस को कमरे में एक दुपट्टा के सहारे पंखे से लटका मिला। उसकी डायरी में पुराना सुसाइड नोट मिला है। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शिवानी मूलरूप से प्रयागराज के नवाबगंज में लेदहा गांव की रहने वाली थी। वह अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ शक्ति अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 205 में रहती थी। तीनों बीबीडी में पढ़ाई के साथ नौकरी भी करती थीं। बुधवार रात करीब आठ बजे शिवानी की रूम पार्टनर रिया मिश्रा नौकरी से लौटी तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला। अपार्टमेंट के गार्ड की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो शिवानी कमरे में जमीन पर बेहोश पड़ी थी।

रिया ने अपने मित्र अभिषेक चौधरी को बुलाया और शिवानी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण किया। इस दौरान पंखे से लटका दुपट्टा मिला। कमरे में रखी डायरी में पुराना सुसाइड नोट भी मिला है।

पुलिस ने अपार्टमेंट में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी और सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है। चिनहट थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सुसाइड की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारण का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में युवती की मौत के मामले में जेल में बंद युवक ने दी जान, तौलिए से बनाया फंदा 

यह भी पढ़ें- अंकुश के तमाम प्रयास के बाद भी स्थिति भयावाह, लखनऊ में प्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार जख्मी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।