विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकुश के तमाम प्रयास के बाद भी स्थिति भयावाह, लखनऊ में प्रतिबंधित मांझे से बाइक सवार जख्मी

Published: Thu, 19 Nov 2026 12:19 PM (GMT+05:30)

Banned Chinese Manjha:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 15 जनवरी 2026 को जानलेवा मांझे के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझे का इस्तेमाल

प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझे का इस्तेमाल 

HighLights

  1. कुर्सी रोड पर पहाड़पुर चौराहे के पास हुआ हादसा

  2. अचानक चेहरे पर मांझा फंसने से उन्हें गंभीर चोट आई

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिबंध के बावजूद जानलेवा मांझे का इस्तेमाल हो रहा है। यह मांझा लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।

लखनऊ के कुर्सी रोड पर पहाड़पुर चौराहे के पास बुधवार को बाइक सवार किशन कुमार यादव प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। अचानक चेहरे पर मांझा फंसने से उन्हें गंभीर चोट आई। इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आने के बावजूद प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

पहले भी हो चुके हैं कई हादसे

राजधानी में प्रतिबंधित मांझे से हादसों का लंबा सिलसिला रहा है। 28 नवंबर 2017 को बाजारखाला में इकराम की गर्दन मांझे से कट गई थी। 14 नवंबर 2020 को हुसड़िया फ्लाईओवर पर बाइक सवार लवकुश घायल हुए थे। 27 मार्च 2024 को ईदगाह रोड पर मांझे की चपेट में आने से हजरतगंज कोतवाली के तत्कालीन एसएसआई का अंगूठा कट गया था। 23 फरवरी 2025 को बीबीडी क्षेत्र में बाइक सवार घायल हुआ। वहीं, चार फरवरी 2026 को बाजारखाला के हैदरगंज ओवरब्रिज पर मांझे की चपेट में आने से मोहम्मद शोएब की मौत हो गई थी।

हाईकोर्ट सख्त

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 15 जनवरी 2026 को जानलेवा मांझे के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। न्यायालय ने कहा था कि यह मांझा इंसानों के साथ पक्षियों के लिए भी घातक है। पतंगबाजी के मौसम में सरकारी मशीनरी को सक्रिय रहकर इसकी बिक्री और इस्तेमाल रोकना होगा। इसके बाद फरवरी में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सरकार को इसके निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक के लिए कानून बनाने के निर्देश भी दिए। जुलाई 2026 में अदालत ने प्रतिबंध के बावजूद आनलाइन मंचों पर इसकी बिक्री होने की शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में युवती की मौत के मामले में जेल में बंद युवक ने दी जान, तौलिए से बनाया फंदा

यह भी पढ़ें- लखनऊ में बीबीडी यूनिवर्सिटी की बीआर्क की छात्रा की फ्लैट में मौत, हत्या का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।