Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलिदानी नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव के आश्रितों को पचास लाख और नौकरी देगी योगी सरकार

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 05 Oct 2021 12:14 AM (IST)

    नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर लखनऊ निवासी रजनीकांत यादव की उत्तराखंड में एक पर्वतारोहण अभियान में हुई मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बलिदानी रजनीकांत के आश्रितों को सहायता की भी घोषणा की है।

    Hero Image
    लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव का अंतिम संस्कार सोमवार को लखनऊ बैकुंठधाम पर किया गया।

    लखनऊ, जेएनएन। नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर लखनऊ निवासी रजनीकांत यादव की उत्तराखंड में एक पर्वतारोहण अभियान में हुई मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बलिदानी रजनीकांत के आश्रितों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और की एक सड़क का नामकरण उनके नाम पर करने की भी घोषणा की है। संवेदना व्यक्त करते हुए योगी ने कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार परिवार के साथ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय नौसेना के पर्वतारोहियों की 20 सदस्यीय टीम ने 7,120 मीटर ऊंचाई वाली त्रिशूल चोटी पर चढ़ाई के लिए एक अभियान शुरू किया था। यह दल शुक्रवार सुबह एवलांच की चपेट में आ गया था। जान गंवाने वाले नौसेना के कर्मियों में लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और नाविक हरिओम शामिल हैं।

    पर्वतारोहण अभियान के समय उत्तराखंड के बागेश्वर स्थित त्रिशूल पर्वत पर हिमस्खलन के कारण दिवंगत हुए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव का अंतिम संस्कार सोमवार को लखनऊ बैकुंठधाम पर किया गया। नौसेना के अधिकारियों ने लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव को श्रद्घांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और सरकार की ओर से 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। साथ ही परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी राज्य सरकार देगी।

    विकासनगर के सेक्टर-12 आनंदपुरम में सुबह लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा। उनके शव को देख पिता सेवानिवृत्त वारंट आफिसर विजेंद्र सिंह, मां परिजेश और पत्नी विन्नी सहित परिवार के कई सदस्य बेसुध हो गए। लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव के करीब मित्र दीपक कुमार सिंह ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। उनके पार्थिव शरीर को बैकुंठधाम पर भाई रमाकांत यादव ने मुखाग्नि दी। नौसेना अधिकारियों ने लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जबकि नौसेना अधिकारी कार्तिक, जी. कमलाकर, मुकेश वर्मा, अंकित सिंह ने उनको श्रद्घांजलि दी।