Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल सीमा पर 60 दिन में 130 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, सीएम योगी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 05:41 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर नेपाल सीमा से लगे जिलों में पिछले 60 दिनों में अवैध कब्जे और बिना मान्यता के चल रहे धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान 298 अवैध मस्जिद ईदगाह मदरसे और मजारों को चिह्नित किया गया जिनमें से कई को सील और ध्वस्त कर दिया गया। सबसे अधिक कार्रवाई श्रावस्ती में हुई जहां 140 अवैध निर्माण सील किए गए।

    Hero Image
    नेपाल सीमा पर योगी का बुलडोजर 298 अवैध निर्माण स्थल किए ध्वस्त

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई की गयी। इस दौरान कुल 298 अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार को चिन्हित किया गया जबकि 223 अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी की गयी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, 198 अवैध निर्माण को सील करते हुए 130 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। सीएम योगी का बुलडोजर पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में अवैध निर्माण पर खूब गरजा। वहीं, सबसे अधिक श्रावस्ती में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गयी।

    श्रावस्ती में 140 अवैध निर्माण सील किये गये

    श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंडो नेपाल बार्डर के 10 किमी. के मध्य सरकारी भूमि और निजी भूमि पर बने अवैध मजिस्द, ईदगाह, मदरसे और मजार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    ऐसे में याेगी सरकार के निर्देश पर श्रावस्ती में अब तक 149 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 149 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 140 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 37 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। डीएम ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभी भी कार्रवाई जारी है।

    लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जिले में कुल 13 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 10 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 3 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसी तरह महराजगंज में 45 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 45 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 24 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 31 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

    बलरामपुर में 19 अवैध निर्माण सील किये गये

    सिद्धार्थनगर में 23 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 2 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, बहराइच में 25 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 25 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 5 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 15 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

    पीलीभीत में 2 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इन दोनों ही अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, बलरामपुर में 41 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 19 अवैध निर्माण को सील किया गया।

    साथ ही 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। याेगी सरकार के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमावर्ती इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ श्रावस्ती ने सबसे अधिक कार्रवाई की। वहीं, इसके बाद महराजगंज अौर बलरामपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर गरजा।