Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी आदित्यनाथ बने देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री, 33% लोगों ने जताया भरोसा; केजरीवाल दूसरे नंबर पर

    Updated: Fri, 23 Aug 2024 02:27 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुने गए हैं। प्रतिष्ठित मीडिया समूह के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने योगी को सर्वश्रेष्ठ सीएम माना है । योगी इस सर्वे में लगातार तीसरी बार सबसे आगे रहे हैं । वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर हैं ।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फाइल फोटो ।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हैं। प्रतिष्ठित मीडिया समूह के ''''मूड आफ द नेशन'''' सर्वे में योगी को नंबर वन मुख्यमंत्री के तौर पर जनता ने चुना है। देशभर में 1.36 लाख से अधिक जनता के बीच हुए सर्वे में 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने योगी को सर्वश्रेष्ठ सीएम माना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी इस सर्वे में लगातार तीसरी बार सबसे आगे रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू यूपी के मुख्यमंत्री से बहुत पीछे हैं।

    ''''मूड ऑफ द नेशन'''' सर्वे में देश के 30 राज्यों की जनता से सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के बारे में पूछे गये सवालों में योगी आदित्यनाथ को सर्वाधिक मत मिले हैं। जनता से पूछा गया कि वो किसे देश का सबसे बेहतरीन मुख्यमंत्री मानते हैं, इस पर 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने योगी आदित्यनाथ के नाम पर अपनी मुहर लगाई है।

    अरविंद केजरीवाल को कितने मत मिले? 

    इस सर्वे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मात्र 13.8 प्रतिशत लोगों ने लोकप्रिय माना है, जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 9.1 प्रतिशत लोगों ने समर्थन दिया। चौथे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन हैं, जिन्हें 4.7 प्रतिशत मत मिले हैं।

    पांचवें नंबर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू हैं, जिन्हें 4.6 फीसदी लोगों ने समर्थन दिया है। इस सूची में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, असम के हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी नाम इसके बाद है।

    ये भी पढ़ें - 

    यूपी पुल‍िस भर्ती परीक्षा में अमिताभ बच्चन को लेकर पूछा गया सवाल, तीसरा प्रश्न भी रहा इंटरेस्‍ट‍िंग