विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 को लेकर लखनऊ के चौराहे, सड़कें व बाजार केसरिया रंग में रंगे, मंदिरों में विशेष पूजा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 10:41 AM (IST)Updated: Fri, 25 Mar 2022 11:02 AM (IST)

Yogi Adityanath Oath Ceremony Latest News विधान भवन में गुरुवार के शुरू मुख्यमंत्री व मंत्रियों के कमरों की साफ-सफाई का ...और पढ़ें

Yogi Adityanath Oath Ceremony Latest News:फूलों से सजे हैं
Yogi Adityanath Oath Ceremony Latest News:फूलों से सजे हैं

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार-2.0 के आज शपथ ग्रहण समारोह के बाद शीघ्र ही मंत्रिमंडल के सदस्य अपना काम संभालेंगे। मंत्रियों के पदभार ग्रहण से पहले लखनऊ ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की है। सभी चौराहे, सड़क तथा बाजार भाजपा तथा केसरिया रंग के झंडों से पट गए हैं। मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के लिए उनके आवास के साथ ही सभी कार्यालय में कमरों की साज-सज्जा तेजी से की जा रही है।

लखनऊ में आज चौराहे और बाजार भाजपा के केसरिया झंडों से सजे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कटआउट सड़कों के किनारे और डिवाइडर पर लगे हैं। मंदिर फूलों से सजे हैं। सुबह से ही लखनऊ के सभी मंदिरों में योगी आदित्यनाथ सरकार के लिए विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

इकाना स्टेडियम और आसपास भव्य सजावट : अतिथियों के स्वागत के लिए स्टेडियम से लेकर 500 मीटर के दायरे में भव्य सजावट की गई है। स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ दो-दो सौ मीटर का क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग से पट गया है। अमौसी एयरपोर्ट से स्टेडियम तक 150 वर्टिकल गार्डन व स्टेडियम के आसपास चार हजार गमलों की व्यवस्था की गई है। मुख्य प्रवेश द्वार के बाएं तरफ लगीं प्रधानमंत्री की तीन होर्डिंग आगंतुकों का ध्यान खींच रही हैं। एक होर्डिंग में मोदी स्लेटी रंग की सदरी, दूसरी में बंद गले का सूट और तीसरी में भगवा कुर्ता पहने शपथग्रहण समारोह में आने वाले लोगों का अभिवादन करने की मुद्रा में नजर आ रहे हैं।

इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग और गाने : शपथग्रहण को लेकर सोशल मीडिया पर मोदी-योगी के साथ कई आर्कषक हैशटैग चल रहे हैं। इनमें आ गए महाराज जी छा गए महाराज जी, यूपी में फिर से भाजपा सरकार, योगीमय हुआ यूपी, योगी ही उपयोगी, जय भाजपा आ गई भाजपा जैसे हेशटैग शामिल हैं। इंटरनेट मीडिया पर 'योगी जी आए हैं, जो राम को लाए हैं', 'बाबा का बुलडोजर' जैसे गीत भी वायरल हो रहे हैं।

विधान भवन तथा बापू भवन में कमरों की साज-सज्जा : विधान भवन में गुरुवार के शुरू मुख्यमंत्री व मंत्रियों के कमरों की साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन अमृत अभिजात ने इस दौरान सभी जगह पर निरीक्षण कर चल रही तैयारियों को परखा। उन्होंने निर्देश दिए कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मंत्रियों के कक्ष तक आने-जाने वाले रास्ते पर मार्ग प्रकाश की उचित व्यवस्था की जाए। अग्निशमन यंत्रों को दुरुस्त रखें। उन्होंने विधान भवन स्थित मुख्यमंत्री के कक्ष का निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि साज-सज्जा व स्वच्छता में किसी भी तरह की कमी न रहे। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  विधान भवन के साथ ही बापू भवन में भी मंत्रियों के कमरों को संवारा जा रहा है। कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों के कार्यालय के लिए स्टाफ भी आवंटित किया जा रहा है।  

Koo App