UP News : योगी आदित्यनाथ सरकार का अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस ने मुठभेड़ में नौ हजार से अधिक अपराधियों को मारी पैर पर गोली
Good Law And Order Situation is Top Priority of Yogi Adityanath Government मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालते ही प्रदेश में कानून का राज का स्थापना को शीर्ष वरीयता पर रखा। उनकी स्पष्ट चेतावनी थी कि अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है। वह अपराध छोड़ दें या प्रदेश छोड़ दें।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : योगी सरकार की मजबूत कानून व्यवस्था विदेश में भी सुर्खियों में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में यूपी पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराध और अपराधियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने 2017 से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 30 हजार से अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जबकि मुठभेड़ के दौरान 9,467 अपराधियों को पैर में गोली लगी। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए 14 हजार से अधिक कार्रवाई की, जिससे प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालते ही प्रदेश में कानून का राज का स्थापना को शीर्ष वरीयता पर रखा। उनकी स्पष्ट चेतावनी थी कि अपराधियों के लिए उत्तर प्रदेश में कोई जगह नहीं है। वह अपराध छोड़ दें या प्रदेश छोड़ दें। इस दिशा में उठाए गए सख्त कदमों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को एक नई दिशा दी है। इसके लिए सीएम योगी ने न केवल पुलिस बल को अत्याधुनिक हथियारों और प्रशिक्षण से सुसज्जित किया, बल्कि उनके मनोबल को भी ऊंचा किया। पिछले आठ वर्षों की सख्त नीति और अभियान का ही नतीजा है कि आज उत्तर प्रदेश देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाने लगा है।
डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। आठ वर्षों में अपराधियों की धरपकड़ के लिए 14,973 कार्रवाई की गयी। इस दौरान 30,694 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस पर हमला करने वाले 9,467 अपराधियों के पैर में गोली लगी जबकि 238 अपराधी मारे गये।
मेरठ जोन में पकड़े गए 7,969 अपराधी और मुठभेड़ में 2,911 को किया घायल
प्रदेश में सबसे अधिक पश्चिम के मेरठ जोन में कार्रवाई की गयी। यहां पर पुलिस ने 7,969 अपराधी गिरफ्तार किए गए जबकि 2,911 घायल हुए। इसी तरह आगरा ज़ोन में 5,529 अपराधी गिरफ्ततार किये गये जबकि 741 घायल हुए। बरेली ज़ोन में 4,383 अपराधी पकड़े गए और 921 घायल हुए। इसके अलावा वाराणसी जोन में 2029 अपराधी अरेस्ट किये गये और 620 घायल हुए।
कमिश्नरेट में भी जोरदार अभियान, गौतमबुद्धनगर में 1,983 अपराधी अरेस्ट
डीजीपी ने बताया कि कमिश्नरेट में सबसे अधिक गौतमबुद्धनगर में 1,983 अपराधियों को गिरफ्तार किया और मुठभेड़ 1,180 घायल हुए। गाजियाबाद कमिश्नरेट में 1,133 गिरफ्तार किये गये और 686 घायल हुए। आगरा कमिश्नरेट में 1,060 अपराधी गिरफ्तार किये गये और 271 घायल हुए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।