Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित, जानें- कौन बंगला बना किसका आशियाना

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 31 Mar 2022 06:04 AM (IST)

    योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 के मंत्रियों को विभाग और कार्यालय आवंटित होने के बाद बुधवार को बंगले भी अलाट कर दिए हैं। राज्य संपत्ति विभाग के नियमों के मुताबिक जो बंगला जिस पद का व्यक्ति छोड़ता है उसी पद के दूसरे व्यक्ति को वह आवास आवंटित कर दिया जाता है।

    Hero Image
    योगी सरकार के ज्यादातर पुराने मंत्रियों के बंगले यथावत

    लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित कर दिए गए हैं। ज्यादातर पुराने मंत्रियों के सरकारी आवासों में बदलाव नहीं किया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को 3 विक्रमादित्य मार्ग स्थित सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। पिछली योगी सरकार में यह बंगला उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा को आवंटित हुआ था। हालांकि डा. शर्मा बंगले में जाने के बजाय लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में खुद को आवंटित आवास में ही रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछली सरकार में ब्रजेश पाठक को 9 राजभवन कालोनी में आवंटित बंगला अब महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य का आशियाना होगा। पिछली सरकार में श्रम मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य को आवंटित रहा बंगला नंबर 16 कालिदास मार्ग के नए अध्यासी नगर विकास और ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा होंगे।

    कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को 4 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग स्थित वह आवास मिला है जो पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे जय प्रताप सिंह को आवंटित था। पिछली सरकार में आयुष मंत्री के तौर पर डा.धर्म सिंह सैनी को आवंटित 16 गौतमपल्ली स्थित सरकारी आवास एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और गन्ना मंत्री रहे सुरेश राणा को आवंटित बंगला नंबर 10ए कालिदास मार्ग उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के हवाले किया गया है।

    मत्स्य विकास मंत्री संजय निषाद को 11 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग स्थित वह आवास आवंटित किया गया है जो पिछली सरकार में सहकारिता मंत्री रहे मुकुट बिहारी वर्मा के पास था। आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल को आवंटित 3 गौतमपल्ली स्थित आवास पिछले निजाम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह का आशियाना होता था।

    परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाये गए स्वाति के पति दयाशंकर सिंह को बंगला नंबर 9 कालिदास मार्ग मिला है जो पिछली हुकूमत में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री का आवास था। कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह को 19 गौतमपल्ली स्थित वह बंगला दिया गया है जिसमें एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह रहते थे।

    समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को 5ए डुप्लेक्स माल एवेन्यू स्थित आवास आवंटित हुआ है। स्टांप एवं निबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल को 3 एनडीएमआर विक्रमादित्य मार्ग आवास मिला है जो पिछली सरकार में युवा कल्याण एवं खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे उपेन्द्र तिवारी को आवंटित था।

    इनके आवास यथावत

    • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य- 7, कालिदास मार्ग
    • वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना- 10, कालिदास मार्ग
    • कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही- 8, कालिदास मार्ग
    • जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह- 4, गौतमपल्ली कालोनी
    • गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी - 3, एनडीएमआर, विक्रमादित्य मार्ग
    • औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी'- 6, कालिदास मार्ग
    • पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी- 11, माल एवेन्यू कालोनी
    • अनिल राजभर- 2, एनडीएमआर, विक्रमादित्य मार्ग
    • लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद- 9ए, कालिदास मार्ग
    • प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल- 1, माल एवेन्यू कालोनी

    comedy show banner
    comedy show banner