विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Govt 2022: पांचवी बार विधायक बने मयंकेश्वर शरण सिंह को मिली यूपी मंत्रीमंडल में जगह

By Anurag GuptaEdited By:
Published: Fri, 25 Mar 2022 07:11 PM (GMT+05:30)

Yogi Adityanath Shapath Grahan Latest News अमेठी के तिलोई विधान सभा से पांचवीं बार विधायक बने मयंकेश्वर को यूपी मंत्रिमंडल ...और पढ़ें

UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0: मयंकेश्वर के पिता राजा मोहन सिंह 1969 में भारतीय जनसंघ से विधायक बने थे।
UP Yogi Adityanath Cabinet 2.0: मयंकेश्वर के पिता राजा मोहन सिंह 1969 में भारतीय जनसंघ से विधायक बने थे।

अमेठी, [संजय तिवारी]। गांधा परिवार के सियासी भूमि अमेठी के तिलोई विधान सभा से पांचवीं बार विधायक बने मयंकेश्वर शरण सिंह यूपी मंत्रि मंडल में जगह मिली है। चार दशक गुजर जाने के बाद तिलोई राजघराने को मंत्री का ताज मिला है। छठे दशक के अंत से ही लोक सभा व विधान सभा के चुनाव में इस राजघराने की निर्णायक भूमिका रही।

मयंकेश्वर शरण सिंह के पिता राजा मोहन सिंह 1969 में भारतीय जनसंघ से विधायक बने। उसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 1974 व 1977 में कांग्रेस के विधायक चुने गए। इस दौरान वे सिंचाई आयोग के अध्यक्ष भी रहे। पिता की मृत्यु के बाद मयंकेश्वर सिंह राजनीति में सक्रिया रूप से आ गए। वह भाजपा के टिकट पर पहली बार 1993 में चुनाव लड़े और जीत गए। विस सत्र के दौरान सदन में हुई मारपीट में वह चर्चा में आ गए। 1996 में चुनाव हार गए, लेकिन 2002 में भाजपा की ओर से फिर विजयी हो गए।

राजनीतिक जीवन में उतार चढ़ाव का सिलसिला चलता रहा। कमल का साथ छोड़कर वह 2005 में सायकिल पर सवार हो गए और विधान सभा में पहुंचने में कामयाब रहे। 2012 में सपा उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस से पराजित हो गए। उसके बाद समाजवादी पार्टी से उनका मोह भंग हो गया। वापस भाजपा में आ गए और इसी पार्टी से फिर 2017 में विधायक चुन लिए गए। तिलोई की जनता ने इसी दल से पुन: उन्हें क्षेत्र की रहनुमाई सौेप दी। नतीजतन योगी शुक्रवार को बने योगी मंत्रिमंडल में मयंकेश्वर को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। इसे लेकर क्षेत्र व जिले की जनता में अपार खुशी है।