Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women are Safe in UP : उत्तर प्रदेश में अब देर रात भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं महिलाएं

    Updated: Sun, 03 Aug 2025 05:52 PM (IST)

    Women are Safe in UP in Late Night मिशन शक्ति के तहत 393442 बीट भ्रमण किए गए और 382789 शिकायतों का निस्तारण किया गया। महिला अपराध से जुड़ी 273644 पीड़िताओं से संपर्क कर 240305 को सहायता दी गई जबकि 361001 मामलों में न्यायालयीन कार्यवाही की गई। महिला हेल्पलाइन 1090 को भी सशक्त किया गया है।

    Hero Image
    अब देर रात भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं महिलाएं

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : योगी आदित्यनाथ सरकार के अपराध और अपराधी पर शिकंजा कसने से अब महिलाएं देर रात भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं। प्रदेश में महिला पीआरवी दस्ते बहनों और बेटियों को घर पहुंचाने में मददगार बन चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले आठ वर्षों में महिला सुरक्षा के लिए पिंक बूथों की स्थापना, महिला बीट आरक्षियों की तैनाती, मिशन शक्ति अभियान, और डार्क स्पाट्स पर सीसीटीवी निगरानी जैसे कदम उठाकर महिलाओं का भरोसा मजबूत किया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने के लिए प्रदेशभर में 8,381 महिला बीट बनाई गई हैं और 19,839 महिला पुलिस अधिकारी तैनात की गई हैं।

    3,61,001 मामलों में न्यायालयीन कार्यवाही

    मिशन शक्ति के तहत 3,93,442 बीट भ्रमण किए गए और 3,82,789 शिकायतों का निस्तारण किया गया। महिला अपराध से जुड़ी 2,73,644 पीड़िताओं से संपर्क कर 2,40,305 को सहायता दी गई, जबकि 3,61,001 मामलों में न्यायालयीन कार्यवाही की गई। महिला हेल्पलाइन 1090 को भी सशक्त किया गया है।

    एंटी रोमियो स्क्वाड अभियान

    वहीं एंटी रोमियो स्क्वाड अभियान के तहत अब तक 1,08,85,450 स्थानों पर चेकिंग हुई, 4,00,58,462 लोगों को चेतावनी, 24,009 मामले दर्ज, और 32,291 व्यक्तियों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। आपरेशन गर्ल्स के तहत साइबर अपराधों से जुड़ी 2,597 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 2,407 का निस्तारण हो चुका है। पुलिस ने 66,889 स्थानों की चेकिंग में आपत्तिजनक सामग्री जब्त कर 748 लोगों पर कार्रवाई की।

    26,61,537 में 26,46,191 शिकायतों का समाधान

    महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में अब तक 26,61,537 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 26,46,191 शिकायतों का समाधान किया गया। गांवों और पंचायतों में महिला आरक्षियों ने जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें 3,87,800 पंपलेट वितरित व 11,28,763 आनलाइन कापियां प्रचारित की गईं।

    पिंक बूथों और महिला बीट आरक्षियों की पहल

    पिंक बूथों और महिला बीट आरक्षियों की पहल से 79,771 पीड़ित महिलाओं से संवाद, 1,17,998 परिजनों से संपर्क, और व्यापक काउंसलिंग की गई। संवेदनशील और डार्क स्पाट्स की पहचान कर वहां 24 घंटे पीआरवी की तैनाती की गई है, जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके। महिला सुरक्षा में सीसीटीवी की भूमिका भी निर्णायक रही है, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सका है।