Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला गिरफ्तार, देखें क्‍या है पूरा मामला

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 11 Sep 2022 12:21 AM (IST)

    समाजवादी पार्टी की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला पर गोमतीनगर विस्तार थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज था। इसी मामले में पुलिस ने शनिवार को मह‍िला को गिरफ्तार कर लिया।

    Hero Image
    गोमतीनगर विस्तर थाने में दर्ज हुआ था धोखाधड़ी का मुकदमा।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सिंतबर 2020 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकदमा गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्टर बृजभान चौबे ने दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ गैर जमानती वारंट न्यायालय ने जारी किया था। महिला को आशियाना से गिरफ्तार किया गया है। मामले में गायत्री व उसके बेटे अनिल को भी नामजद कराया गया था। गायत्री और अनिल पहले से ही जेल में है। महिला फरार चल रही थी।

    इंस्पेक्टर के मुताबिक बृजभान चौबे खरगापुर के रहने वाले हैं। वह गायत्री की कंपनी के पूर्व डायरेक्टर थे। बृजभान ने आरोप लगाया था कि गायत्री प्रजापति के कहने पर महिला ने 90 लाख रुपये की संपत्ति की रजिस्ट्री कर दी थी। महिला ने उन्हें भी फंसाने की योजना बनाई थी। वह उन्हें भी दुष्कर्म के मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रही थी। सर्विलांस की मदद से महिला की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

    एमपी-एमएलए कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत तीन को दोषी करार करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को पॉक्सो अदालत ने सामूहिक दुष्‍कर्म करने का दोषी ठहराया था। गायत्री प्रजापति अशोक तिवारी और आशीष शुक्ला को पॉक्सो अधिनियम के आरोपों से बरी किया गया था।

    ईडी आय से अधिक संपत्ति के मामले में बीते दिनों पूर्व मंत्री व उसके कुनबे की 36.94 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुका है। गायत्री व उसके परिवार की जो संपत्तियां जब्त की गई थीं, उनमें 57 बैंक खाते भी शामिल थे। गायत्री ने नौकर राम सहाय के नाम पर मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा में 10 बीघा जमीन ली थी।

    comedy show banner
    comedy show banner