Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला से पति की आखिरी निशानी लूटने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने सराफ को भी दबोचा

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 12:02 AM (IST)

    लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने विरामखंड में चेन लूटने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है। इनके साथ एक सराफ और एक नाबालिग भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने 21 अगस्त को भी चेन लूटी थी। पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई चेन के टुकड़े बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया। सराफ सचिन सोनी भी गिरफ्तार जिसने लूटा हुआ माल खरीदा था।

    Hero Image
    पति की आखिरी निशानी लूटने वाले बाइक सवार दो बदमाश और सराफ गिरफ्तार। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। विरामखंड में घर के बाहर से पति की आखिरी निशानी लूटने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को गोमतीनगर पुलिस ने दबोच लिया। साथ में सराफ और एक बाल अपचारी को भी पकड़ा है। बदमाशों ने 21 अगस्त को भी चेन लूटी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने आरोपितों के पास से छह चेन के टुकड़े बरामद किए हैं।  डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि विराम खंड-3 निवासी 72 वर्षीय सरला देवी 21 अगस्त की रात मनीषा मंदिर से प्रसाद लेकर पैदल घर जा रहीं थीं। रास्ते में गंगा लक्ष्मी आर्थों क्लीनिक के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन खींच ली थी।

    वहीं, विराम खंड-1 निवासी 67 वर्षीय प्रेमलता सिंह 24 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे मेडिटेशन करके घर लौट रही थीं। घर के बाहर से बाइक सवार बदमाशों ने पति की आखिरी निशानी चेन लूट ली थी।

    सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिसमें बाइक सवार लुटेरे कैद मिले। इसके बाद इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र तिवारी व उनकी टीम ने दो लुटेरों व 16 वर्षीय साथी को पकड़ा।

    आरोपितों ने अपना नाम प्रखर त्रिपाठी उर्फ युवराज उर्फ दुर्गेश निवासी सीतापुर हालपता मानस गार्डेन बीबीडी, अभिषेक यादव निवासी बहराइच हालपता विरामखंड-3 बताया। पुलिस ने तीनों के पास से चेन के टुकड़े बरामद किए।

    उसके बाद पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले सराफ सचिन सोनी निवासी गोंडा हालपता खरगापुर गोमतीनगर विस्तार को भी गिरफ्तार कर चेन के तीन टुकड़े बरामद किए हैं।

    आरोपित सराफ व्यवसायी अभी तक आरोपितों से करीब 65 ग्राम के सोने के जेवर खरीद चुका है, जिसकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। आरोपित सर्राफा चौक मार्केट में लूटे गए जेवर को गलवाता था।

    comedy show banner
    comedy show banner