Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mukhtar Abbas Naqvi: कौन हैं मुख्तार अब्बास नकवी, जिन्होंने मोदी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

    By Vikas MishraEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jul 2022 06:26 PM (IST)

    Mukhtar Abbas Naqvi मुख्तार अब्बास नकवी ने वर्ष 1998 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीतने में सफल रहे। ये पहला मौका था जब कोई मुस्लिम चेहरा भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर पहली बार संसद पहुंचा था।

    Hero Image
    Mukhtar Abbas Naqvi: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

    लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, नकवी का राज्यसभा कार्यकाल भी गुरुवार को समाप्त हो रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। बता दें कि नकवी कई बार केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। उपराष्ट्रपति के लिए उनका नाम रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं मुख्तार अब्बास नकवीः भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का जन्म 15 अक्टूबर, 1957 को प्रयागराज जनपद में हुआ था। नकवी ने आर्ट्स और मास कम्युनिकेशन में पढ़ाई की है। उन्होंने 8 जून, 1983 को सीमा नकवी से शादी की। उनका एक बेटा है। राजनीतिक करियर की बात करें तो नकवी महज 17 साल की उम्र में छात्र नेता बन गए थे। इसी दौर में वे इमरजेंसी के दौरान नैनी सेंट्रल जेल भी गए थे। नकवी वर्ष 2010 से 2016 तक राज्यसभा सदस्य भी रहे। भाजपा ने वर्ष 2016 में उन्हें झारखंड से राज्यसभा भेजा।

    नकवी ने वर्ष 1998 में रामपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीतने में सफल रहे। ये पहला मौका था, जब कोई मुस्लिम चेहरा भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर पहली बार संसद पहुंचा था। इसके बाद वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री रहे। नकवी को 26 मई 2014 को मोदी सरकार में अल्पसंख्यक और संसदीय मामलों का राज्यमंत्री बनाया गया। यही नहीं, उन्हें 26 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के इस्तीफे के बाद अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला। 30 मई 2019 को नकवी को मोदी कैबिनेट के दूसरे कार्यकाल में फिर शामिल किया गया और अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय सौंपा गया।  

    पीएम मोदी ने की नकवी की तारीफ : कैबिनेट मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी की तारीफ की। बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी का नाम उपराष्ट्रपति से लेकर कुछ राज्यों के गवर्नर या फिर लेफ्टिनेंट गवर्नर के लिए भी चल रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner