विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केजीएमयू में हिंदू विरोधी डीन, छुट्टी मांगने पर गैर मुस्लिम डाक्टर से कहा- क्या खुद मुखाग्नि दोगे

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:26 PM (IST)

White Coat Terrorism in KGMU: एसटीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम रेजिडेंट डाक्टरों को नमाज, विवाह और निजी कार्यों के लिए आसानी से छुट्टी मिल जाती थी।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के मतांतरण प्रकरण में पैथोलाजी विभाग का आंतरिक माहौल भी सवालों के घेरे में

 किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के मतांतरण प्रकरण में पैथोलाजी विभाग का आंतरिक माहौल भी सवालों के घेरे में

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ । किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के मतांतरण प्रकरण में पैथोलाजी विभाग का आंतरिक माहौल भी सवालों के घेरे में है। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में इसके विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेश बाबू की हिंदू विरोधी विचारधारा और रेजिडेंट डाक्टरों के साथ छुट्टी को लेकर भेदभाव का उल्लेख है।

एसटीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम रेजिडेंट डाक्टरों को नमाज, विवाह और निजी कार्यों के लिए आसानी से छुट्टी मिल जाती थी। गैर मुस्लिम डाक्टरों को छठ पूजा और दादा-दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भी परेशान किया जाता था। दादा-दादी की मौत पर रेजिडेंट डॉ. हर्षित जैन से छुट्टी मांगने पर कहा गया कि क्या तुम खुद मुखाग्नि दोगे।

रमीज को निर्दोष बताया, पीड़िता को कहा-साइकोपैथ कहा

एसटीएफ रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित महिला डाक्टर के स्वजन से बातचीत के दौरान प्रो. सुरेश बाबू ने आरोपित डॉ. रमीज को निर्दोष बताया था। उन्होंने पीड़िता को साइकोपैथ कहा और उसके स्वजन पर समझौते का दबाव बनाया। विभागीय बैठक में भी रमीज को क्लीनचिट दी। पीड़िता का समर्थन करने वाले कुछ रेजिडेंट डाक्टरों को धमकाया। इसे बहुत छोटी घटना बताते हुए तूल नहीं देने की बात कही। एसटीएफ ने उनके व्यवहार और विचारधारा को लेकर भी टिप्पणी की है।

डॉ.सुमायरा और पति कट्टर मुस्लिम

रिपोर्ट में विभाग के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. सुमायरा कयूम की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में लिखा है कि मूल रूप से कश्मीर की रहने वाली डॉ. सुमायरा कयूम और उनके पति खलीकर्रहमान ने एमएमयू से पढ़ाई की है। यह पति-पत्नी कट्टर मुस्लिम सोच के हैं।

विभागाध्यक्ष ने डॉ. सुमायरा को रेजिडेंट डाक्टरों की छुट्टी स्वीकृत करने का अतिरिक्त दायित्व दे रखा था। इस जिम्मेदारी के निर्वहन में मुस्लिम और गैर मुस्लिम डाक्टरों के प्रति अलग-अलग रवैया अपनाया गया। वर्ष 2023 बैच की रेजिडेंट डॉ. सबीना को ट्रामा लैब में तैनाती के बावजूद रिप्लेसमेंट के बिना अवकाश स्वीकृत कर दिया गया। उनकी जगह ड्यूटी करने वाले डॉ. हर्षित जैन को छुट्टी के लिए परेशान किया गया। छठ पूजा के साथ दादा-दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अवकाश मांगने पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।

यह भी पढ़ें- आतंकी परवेज की शह पर 2012 से अनैतिक काम में जुट गया था डॉ रमीजुद्दीन, शुरू किया इस्लामिक मेडिकोज ग्रुप

यह भी पढ़ें- व्हाइट कोट टेरर की गिरफ्त में प्रख्यात KGMU, मतांतरण व 'लव जिहाद' नेटवर्क पर STF की रिपोर्ट में कई डॉक्टरों के नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।