आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह का VRS मंजूर, जल्द ही संभालेंगे यूपीपीएससी के चेयरमैन का कार्यभार
Chairman UPPSC: आलोक सिंह को 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह
HighLights
सरकार ने नियुक्त किया है उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष
डीजी पीएसी व एसएसएफ के पद पर तैनात हैं आलोक सिंह
डिजिटल डेस्क, जागरण। उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह का स्वैच्छिक सेवानिवृति प्रार्थना पत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वीकार कर लिया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त आलोक सिंह ने 26 नवंबर को स्वैछिक सेवानिवृति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया था। आयोग में उनका पद कार्यभार संभालने की अवधि से दो वर्ष का रहेगा।
पुलिस महानिदेशक, पीएसी के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह ने 26 नवंबर को अखिल भारतीय पुलिस सेवा की सेवा अवधि से समय से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृति के लिए आवेदन किया था। चार सितंबर 1995 को भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त आलोक सिंह को जन्मतिथि 24 जनवरी 1967 है।
राज्यपाल ने उनके प्रार्थना पत्र पर विचार करने के बाद उनको स्वैच्छिक सेवानिवृत्त को स्वीकृति प्रदान की है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और उन्होंने इस पद का कार्यभार संभालने के लिए पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। राज्यपाल ने 28 नवंबर 2026 को उनके VRS को मंजूरी दी, और आयोग में उनका कार्यकाल 23 जनवरी 2029 तक रहेगा।
23 जनवरी 2029 तक रहेगा UPPSC में कार्यकाल
आलोक सिंह को 26 नवंबर को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संविधान के अनुच्छेद 316(1) के तहत उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से 23 जनवरी 2029 तक रहेगा। वह आयोग के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीनेत की जगह लेंगे, जो 21 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे।
दो दिन में क्लीयर हुई फाइल
आलोक सिंह ने 26 नवंबर को पुलिस महानिदेशक के माध्यम से VRS के लिए आवेदन किया था। शासन ने ऑल इंडिया सर्विसेज रूल्स, 1958 के नियम 16(2) के तहत उनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति को मंजूरी दी है। उनकी जन्मतिथि 24 जनवरी 1967 है। इस लिहाज से वह जनवरी 2027 में 60 साल की उम्र पूरी करने वाले थे। हालांकि, UPSC चेयरमैन पद के लिए चयन के चलते उन्होंने निर्धारित सेवानिवृत्ति से पहले ही सेवा छोड़ने का फैसला किया।
31 वर्ष की पुलिस सेवा, कई अहम पदों पर रहे
आलोक सिंह का पुलिस सेवा में करीब 31 साल का करियर रहा है। वह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर बनने के कारण भी चर्चा में आए थे। जनवरी 2020 में प्रदेश में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले वह मेरठ रेंज के आईजी और कानपुर जोन के एडीजी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने सोनभद्र, बागपत, कौशांबी, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, बिजनौर, कानपुर, मेरठ और बाराबंकी समेत कई जिलों में पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली।
बड़े पदों पर भर्ती की परीक्षा
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यूपी में तमाम बड़े पदों पर भर्ती की परीक्षा आयोजित करता है। इसमें यूपी पीसीएस, पीसीएस-जे यानी जज की परीक्षा और तमाम बड़े विभागों की भर्तियां शामिल हैं। हर वर्ष यूपी लोक सेवा आयोग करीब 12 से 15 हजार भर्तियां करता है। अलीगढ़ निवासी आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह 1995 बैच के यूपी कैडर के अधिकारी हैं। आलोक सिंह ने बीएससी, इकनॉमिक्स में एमए और एमबीए की पढ़ाई की है। उन्हें 2020 में नोएडा का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। आलोक सिंह इसके साथ एडीजी कानपुर, आईजी मेरठ के पदों पर भी रहे। उनको पुलिस पदक से लेकर पुलिस वीरता पदक और तमाम तरह के अवॉर्ड भी उन्हें मिले हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।