अवध यूनिवर्सिटी के डॉ. सुधीर प्रकाश बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के मेंबर
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर प्रकाश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। वे अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान में गणित के सह-आचार्य हैं। 22 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय डॉ. श्रीवास्तव ने 15,000 से अधिक छात्रों को पढ़ाया है और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके 40 से अधिक शोध पत्र और 10 पुस्तकें प्रकाशित हैं।
-1769790538791_m.webp)
जागरण संवाददाता, अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर प्रकाश श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का सदस्य बनाया गया है। डॉ श्रीवास्तव अवध विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संस्थान में कार्यरत है।
शिक्षा-जगत में वह आदर्श शिक्षकों में गिने जाते हैं। जो कठिन परिस्थितियों में भी विद्यार्थियों के भविष्य को आकार देने में लगे रहते हैं। गत 22 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय डॉ. सुधीर प्रकाश वर्तमान में सह-आचार्य के रूप में गणित विषय पढ़ाते हैं। अपने विभाग में न केवल शिक्षण कार्य बल्कि अनुसंधान, विद्या-वाचस्पति निर्देशन और विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी समान रूप से सक्रिय रहते हैं।
2001 में विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में गणित और सांख्यिकी विषयों के अध्यापन की जिम्मेदारी संभाली। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों में से एक हैं, जो प्रतिदिन करीब 300 से ज्यादा विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं।
15000 से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाया
इस दौरान उन्होंने 15,000 से अधिक छात्रों को प्रत्यक्ष कक्षाओं में पढ़ाया है। इनमें कई छात्र आज प्रशासनिक सेवाओं, भारत के सभी सेनाओं,अनुसंधान, उद्योग, पत्रकारिकता, इंजीनियरिंग, राजनीतीज्ञ और शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं।
वह कहते हैं- “शिक्षक का कार्य केवल विषय पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर जिज्ञासा और विचार की ज्योति प्रज्वलित करना और राष्ट्र प्रेम सीखना भी है”। उनका यही दृष्टिकोण उन्हें विशिष्ट बनाता है।
40 से ज्यादा रिसर्च पेपर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जनरलों में प्रकाशित हो चुके हैं। इन्होंने 50 से ज्यादा कार्यशाला और सम्मेलनों में अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत किया है। करीब 30 आमंत्रित व्याख्यान भी इन्होंने दिया है। 10 किताबों को प्रकाशन है। कई विद्या वाचस्पति का आपने निर्देशक भी किया है। इन शोध कार्यों में गणितीय संरचनाओं, ग्राफ थ्योरी, एल्गोरिद्म और सांख्यिकीय विश्लेषण जैसे विषय प्रमुख हैं।
इनके द्वारा लिखी पुस्तकों को कई विश्वविद्यालयों में संदर्भ ग्रंथ के रूप में प्रयोग किया जाता है। वे विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं के साथ-साथ उनके मानसिक व नैतिक विकास पर भी ध्यान देते हैं।
अवध विश्वविद्यालय के आभियांत्रिकी और तकनीकी संस्थान के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग संस्थान की स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक गणित शिक्षकों की संख्या सीमित है। वर्तमान में भी गणित के सात शिक्षकों की आवश्यकता है, वहीं केवल दो शिक्षक कार्यरत हैं।
इस कठिन परिस्थिति में भी डॉ. सुधीर प्रकाश बिना थके प्रतिदिन छह कक्षाए संचालित करते है। डॉ. सुधीर प्रकाश को कई शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया है।