Lucknow: निकाय चुनावों में इस बार छह लाख वोटर बढ़े, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन आज
Lucknow News नगर निगम चुनाव इसी साल दिसंबर में प्रस्तावित हैं। इस बार स्थानीय निकाय यानी नगर निगम और नगर पंचायतों में कुल वोटरों का आंकड़ा तीस लाख को पार कर गया है। करीब छह लाख वोटर इस बार अधिक मतदान करेंगे।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। दिसंबर में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव में इस बार छह लाख नए मतदाता वोट करेंगे। 2017 में हुए निकाय चुनाव के बाद इतने वोटरों की बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय निकाय यानी नगर निगम और नगर पंचायतों में कुल वोटरों का आंकड़ा अब तीस लाख को पार कर गया है और कुल 3049954 मतदाता हो गए हैं। निकाय चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया जाएगा।
नगर निगम चुनाव इसी साल दिसंबर में प्रस्तावित हैं। परिसीमन कार्य पूरा हो चुका है और मतदाता सूची भी तैयार है। एडीएम वित्त और राजस्व हिमांशु गुप्त के मुताबिक गत चुनाव की अपेक्षा इस बार काफी वोटर बढ़े हैं। डोर टू डोर सर्वे के अलावा विशेष अभियानों में लगातार वोटर बढ़ाने का काम हुआ है। इसी का नतीजा है कि करीब छह लाख वोटर इस बार अधिक मतदान करेंगे।
88 गांवों के वोटर जुड़े
इस बार नगर निगम सीमा में नए 88 गांव शामिल किए गए हैं। जाहिर है यहां के वोटर भी सूची में शामिल हो गए हैं। पुनरीक्षण के बाद यहां के कुल 254718 वोटर सूची में बढ़ाए गए हैं।
नगर निगम
- 110 वार्ड में कुल बढ़े वोटर : 587634
- गत चुनाव में वाेटर : 2273854
- इस बार कुल वोटर : 2861488
- नगर निकाय में इस बार कुल मतदाता 3049954
- नगर निगम के वोटरों की संख्या 2861488
- नगर पंचायतों में मतदाताओं की संख्या 188466
किस जोन में कितने वोटर
- जोन एक वार्ड 12 : पोलिंग स्टेशन - 250, कुल वोटर - 289830
- जोन दो वार्ड -11 : पोलिंग स्टेशन - 224, कुल वोटर - 256645
- जोन तीन वार्ड - 19 : पोलिंग स्टेशन - 388, कुल वोटर -493760
- जोन चार वार्ड - 10 : पोलिंग स्टेशन - 204, कुल वोटर-258020
- जाेन पांच वार्ड - नौ : पोलिंग स्टेशन - 214, कुल वाेटर - 259312
- जोन छह वार्ड - 22 : पोलिंग स्टेशन - 419, कुल वोटर - 550572
- जोन सात वार्ड - 14 : पोलिंग स्टेशन - 301, कुल वोटर - 385779
- जोन आठ वार्ड - 13 : पोलिंग स्टेशन - 300, कुल वोटर - 367570
नगर पंचायत
- बढ़े वोटर : 31669
- गत चुनाव में वोटर : 1566797
- इस बार कुल वोटर : 188466
कहां कितने वोटर :
- अमेठी - 13093
- इटौंजा - 6552
- काकोरी -19094
- गोसाईगंज - 8487
- नगराम - 9631
- बीकेटी - 56079
- मलिहाबाद - 22123
- महोना - 7051
- मोहनलालगंज- 25892
- बंथरा - 20473
- कुल वोटर 188466
शुक्रवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को किया जाएगा। पुनरीक्षण के दौरान जितने भी आवेदन आए सभी को सत्यापन के बाद सूची में शामिल किया गया है। - सूर्यपाल गंगवार, जिला निर्वाचन अधिकारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।