यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Election 2022: सुलतानपुर में भाजपा विधायक राजेश गौतम का ग्रामीणों ने किया विरोध, वीडियो वायरल
UP Election 2022 कादीपुर विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश गौतम का ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान विधायक के ...और पढ़ें

सुलतानपुर, संवाद सूत्र। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी और विधायक राजेश गौतम को विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई और नारेबाजी भी की। इस मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि विरोध करने वाले पार्टी के समर्थक हैं। हालांकि, पार्टी नेता इससे इन्कार कर रहे। भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि नारेबाजी करने वाले लोग सपा समर्थक हैं।
भाजपा प्रत्याशी लाव-लश्कर संग रविवार को मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र पाठक, अजय सिंह आदि कार्यकर्ताओं के साथ गांवों में जनसंपर्क के लिए निकले थे। फुटेहरी गांव में घर-घर संपर्क के बाद बगल के बनकेगांव पहुंचे ही थे कि वहां पुल पर पहले से ही मौजूद कुछ लोग उनका विरोध करने लगे। वापस जाने का नारा भी लगाया। पांच साल न दिखाई पड़ने का आरोप लगाया। गौतम विरोध को नजरअंदाज कर किसी तरह आगे बढ़ गए। इसका वीडियो वायरल होने पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विरोध जताने वाले लोग भाजपा से जुड़े हैं। इससे पहले भी पार्टी से जुड़े कुछ लोग भी विरोध जता चुके हैं। ग्रामीणों ने कोई विरोध नहीं किया। जिन्होंने नारे लगाए, वह भाजपा के कार्यकर्ता नहीं, सपा समर्थक थे। मेरे आगे बढ़ते ही पीछे से सपा प्रत्याशी और उनके लोग आ गए।
राजेश गौतम, विधायक व भाजपा प्रत्याशी
