Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बलरामपुर में करंट लगने से विजिलेंस सिपाही की मौत, मैरिज हाल में उपकरणों की जांच करने पहुंची थी टीम

    By Vikas MishraEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 12:30 PM (IST)

    बलरामपुर में करंट लगने से विजिलेंस सिपाही की मौत हो गई। विजिलेंस की टीम एक मैरिज हाल में उपकरणों की जांच करने पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता नवीन तिवारी कांस्टेबल कुंवर पाल सिंह तेजपाल सिंह अभिषेक सिंह व एक उपनिरीक्षक समेत छह लोग शामिल थे।

    Hero Image
    विजिलेंस टीम के सिपाही अभिषेक सिंह की करंट लगने से मौत हो गई।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। कस्बा तुलसीपुर के बलरामपुर चौराहे पर स्थित बुद्धा मैरिज हाल के छत पर बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के सिपाही अभिषेक सिंह की करंट लगने से मौत हो गई। ग्राम मझियार कोतवाली मनकापुर गोंडा निवासी अभिषेक टीम के साथ मैरिज हाल में जांच करने पहुंचा था। छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिला मुख्यालय से आई विजलेंस टीम बलरामपुर चौराहा स्थित बुद्धा मैरिज हाल में उपकरणों की जांच करने पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता नवीन तिवारी, कांस्टेबल कुंवर पाल सिंह, तेजपाल सिंह, अभिषेक सिंह व एक उपनिरीक्षक समेत छह लोग शामिल थे। टीम के सदस्य मैरिज हाल के अंदर लगे बिजली उपकरणों की जांच कर रहे थे। इसी बीच ड्राइवर के साथ कांस्टेबल अभिषेक सिंह मैरिज हाल की छत पर चला गया। यहां कोने पर कुछ तार लिपटे हुए दिखे। वह तारों को देखने के लिए जैसे आगे बढ़ा, बगल से गुजर रहे 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।

    उसका शरीर आधा जल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। जब ड्राइवर ने सिपाही अभिषेक सिंह को करंट से झुलसते हुए देखा तो दौड़कर नीचे गया। उसने अवर अभियंता व टीम के अन्य सदस्यों को मामले की जानकारी दी। टीम के सभी सदस्य सन्न रह गएन। सभी भागते हुए छत पर पहुंचे। आनन-फानन में बिजली विभाग व थाना पर घटना की सूचना दी गई। बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। थाना तुलसीपुर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिवारजन को घटना की सूचना दे दी गई है। अब तक कोई स्वजन नहीं पहुंचा है।