Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Vice President Lucknow Visit: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे लखनऊ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया स्वागत

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Tiwari
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 06:50 PM (IST)

    Jagdeep Dhankhar Lucknow Visit देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को अल्प दौरे पर लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेयर संयुक्ता भाटिया व अन्य ने उनका ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति लखनऊ में विकास नगर के लिए रवाना हो गए।

    Hero Image
    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को अल्प दौरे पर लखनऊ पहुंचे।

    लखनऊ, जेएनएन। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंच गए हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। उपराष्ट्रपति धनखड़ को डिप्टी सीएम ने प्रदेश में संचालित विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उपराष्ट्रपति ने भी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से चर्चा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बेटी कामना के पति कार्तिकेय की मामी रश्मि सिंह का 19 नवंबर को निधन हो गया था। वह 74 वर्ष की थीं। वह उनकी शांति पाठ में शामिल होने लखनऊ पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आगमन की सूचना देर रात में प्रशासन को मिली थी। 11 बजे उपराष्ट्रपति शांति पाठ में पहुंचे और 45 मिनट रहने के बाद यहां से निकल गए।