Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रांसपोर्ट नगर से लखनऊ एयरपोर्ट जाने में नहीं होगा जाम से सामना, जल्‍द पूरा होगा शहीद पथ फ्लाईओवर

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jan 2021 10:36 AM (IST)

    शहीद पथ से एयरपोर्ट के बीच वैकल्पिक मार्ग सेतु निगम बना रहा है। फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है यही स्थिति रही तो आगामी चंद सप्ताह में यहां वाहनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

    Hero Image
    एयरपोर्ट से निकलने वाले वाहन को कानपुर रोड पर नहीं पड़ेगा जाना।

    लखनऊ, जेएनएन। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। शहीद पथ से एयरपोर्ट के बीच सेतु निगम फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से कर रहा है। अगर यही रफ्तार रही तो आगामी चंद सप्ताह में इस पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस फ्लाईओवर के बनने से एयरपोर्ट जाने व आने वाले लोगों को कानपुर रोड पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हवाई यात्री सीधे इस फ्लाईओवर के जरिए चंद मिनट में एयरपोर्ट पहुंच सकेगा। अभी आए दिन ट्रांसपोर्ट नगर से एयरपोर्ट तक जाम की स्थिति रहती है। वीवीआइपी मूवमेंट भी आसान हो जाएगा। फ्लाईओवर का काम जून 2020 में पूरा हो जाना था, लेकिन कोरोना काल के कारण प्रभावित रहा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि फ्लाईओवर बनने के बाद शहीद पथ होते हुए एयरपोर्ट तक आवागमन के लिए जाम की समस्या का निदान हो जाएगा। उनके मुताबिक फ्लाईओवर से जुड़ा निर्माण कार्य अधिकांश हो गया है। अगर यही गति रही तो आगामी दो से तीन माह में इसे चालू किया जा सकेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर सेतु निगम 134.69 करोड़ खर्च कर रहा है। यह फ्लाईओवर फोरलेन होगा।

    पुराना रास्ता भी पूर्व की तरह रहेगा चलता

    एयरपोर्ट जाने वाला पुराना रास्ता पूर्व की तरह चलता रहेगा। हवाई यात्री अगर चाहेंगे तो वह फ्लाईओवर न चढ़े और कानपुर रोड होकर भी एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे। यात्रियों के सामने आने वाले समय में दो विकल्प हो जाएंगे। वहीं भारी वाहन जो निकलते हैं। वह ऊपर नहीं जा सकेंगे। रमाबई रैली स्थल से चंद मीटर आगे यह फ्लईओवर बन रहा है। यह सीधे एयरपोर्ट से चंद मीटर पहले उतरेगा। करीब दो किमी. लंबा होगा।

    बाहरी जिलों से आने वाले लोगों का बचेगा समय

    पूर्वांचल से आने वाले हवाई यात्रियों के लिए यह फ्लाईओवर मददगार साबित होगा। वह सीधे शहीद पथ से कनेक्ट हो रहे फ्लाईओवर के जरिए एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। इसके अलावा गोमती नगर, इंदिरा नगर, फैजाबाद रोड पर रहने वाले लोग, अर्जुनगंज, अवध विहार, वृंदावन योजना, एल्डिको, कैंट, रायबरेली रोड, मेदांता अस्पताल, सीजी सिटी, कैंसर अस्पताल, एसजीपीजीआई के लोगों के लिए मददगार साबित होगा यह वैकल्पिक मार्ग। 

    comedy show banner