Move to Jagran APP

साढ़े ग्यारह लाख रुपये में बिका वाहन नंबर 0001, इनकी लगी इतनी बोली

यूपी 32 केआर 0001 नंबर के लिए दीप्ति गौतम नाम की महिला ने बेस प्राइस से 80 गुना ज्यादा लगाई बोली। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के जरिये वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की चल रही थी प्रक्रिया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 09:41 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 08:39 AM (IST)
साढ़े ग्यारह लाख रुपये में बिका वाहन नंबर 0001, इनकी लगी इतनी बोली
साढ़े ग्यारह लाख रुपये में बिका वाहन नंबर 0001, इनकी लगी इतनी बोली

लखनऊ, जेएनएन। वाहन नंबर 0001 साढ़े ग्यारह लाख रुपये में नीलाम हुआ। ये अपने आप में एक इतिहास है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के जरिये वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी शुरू होने के बाद ये पहली बार है कि इतनी अधिक कीमत पर किसी ने वाहन का नंबर खरीदा हो। ये नंबर दीप्ति गौतम ने खरीदा है।

loksabha election banner

ऑनलाइन नीलामी के जरिये वीआईपी नंबरों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई है। इसी वजह से इतने ऊंचे दाम गए हैं। 0001 नंबर का बेस प्राइस 15 हजार रुपये था। ये कीमत बढ़ते-बढ़ते लगभग 80 गुना तक पहुंच गई। इससे कीमत साढ़े ग्यारह लाख पहुंच गई। एआरटीओ संजय झा ने बताया कि ऑनलाइन नीलामी में कम कम से तीन लोगों के बीच बोली लगाई जाती है। इस नंबर के अलावा नौ अन्य नंबरों को भी बड़ी कीमत मिली है।

  • इससे पहले 1.42 लाख थी सबसे बड़ी कीमत
  • यूपी 32 केएम 0001 नंबर फरवरी में 1.42 लाख रुपये में ऑनलाइन नीलामी में बिका था। शिवम नाम के व्यक्ति ने ये नंबर खरीदा था।

ये नंबर सबसे महंगे बिके

नंबर                           नाम                   कीमत

यूपी 32 केआर 0001     दीप्ति गौतम      साढ़े ग्यारह लाख

यूपी 32 केआर 9999      खुर्शीद आलम       35000 

यूपी 32 केआर 0009      नटराज प्रॉपर्टीज 49000

यूपी 32 केआर 0005     अंशुल शर्मा         17500

यूपी 32 केआर 0002     श्रीकांत              15500

यूपी 32 केआर 0999      शिमला डीलक्स   15500

यूपी 32 केआर 3232      दयाराम वर्मा       15500

यूपी 32 केआर 0007      प्रतिभा सिंह        6500

यूपी 32 केआर 0333      दिवेंदु मणि         6500

यूपी 32 केआर 2727     अवधेश                4000

यूपी 32 केआर 9090      सौरभ शर्मा          5000


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.