Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने गठबंधन का नाम INDIA रखने पर जताया एतराज तो अखिलेश ने कसा तंज- बोले; भाजपाई एक और नोटबंदी लेकर आएंगे!

    By Mohammed AmmarEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 08:33 PM (IST)

    UP POLITICS बता दें क‍ि इस पूरे मामले में पहले से ही भाजपा पुलिस शिकायत करने की बात कह चुकी है। इससे पहले विपक्ष के गठबंधन का नाम इंडिया रखे जाने पर भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई ने कड़ा एतराज जताया था। इकाई ने इसके खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का एलान किया था।

    Hero Image
    गठबंधन का नाम INDIA रखने पर जताया एतराज तो अखिलेश ने कसा तंज- बोले; भाजपाई एक और नोटबंदी लेकर आएंगे!

    लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। INDIA Gatbandhan : विपक्ष के गठबंधन का नाम INDIA रखने पर भाजपा कई बार एतराज जता चुकी है। देश के कई प्रदेशों में गठबंधन का नाम INDIA रखने पर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन भी किए हैं। इनमें यूपी, जम्‍मू, उत्‍तराखंड तथा कई अन्‍य प्रदेश शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा का कहना है क‍ि गठबंधन के नाम पर एक बार फ‍िर देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। वहीं अब इस पूरे मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान आया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने बयान के जरिए भाजपा पर गहरा तंज कसा है। 

    अखिलेश का तंज- क्‍या भाजपाई एक और नोटबंदी लेकर आएंगे!

    अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब कुछ भाजपाई संविधान से ‘इंडिया’ शब्द हटाने की बात कर रहे हैं, फिर तो ‘रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया’ से भी उसे हटाने को कहेंगे फिर आर.बी.आई द्वारा जारी हर नोट से भी… फिर क्या भाजपाई एक और नोटबंदी लेकर आएंगे!

    भाजपा कर चुकी है पुलिस शिकायत करने की बात

    बता दें क‍ि इस पूरे मामले में पहले से ही भाजपा पुलिस शिकायत करने की बात कह चुकी है। इससे पहले विपक्ष के गठबंधन का नाम 'इंडिया' रखे जाने पर भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई ने कड़ा एतराज जताया था। इकाई ने इसके खिलाफ प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का एलान किया था।

    जानकारी के लिए बता दें क‍ि बेंगलुरु में दिनों पहले 26 विपक्षी दलों ने भाजपा गठबंधन एनडीए के खिलाफ इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का गठन किया है। तब से ही इंडिया नाम से विपक्ष के गठबंधन नाम का भाजपा विरोध कर रही है।