Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिटायर्ड IPS अधिकारी डॉ. एसएन साबत बने UPSSSC के नए अध्यक्ष; यूपी में सरकारी भर्ती में आएगी तेजी

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में बड़े बदलाव हुए हैं। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी डॉ. एसएन साबत को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही अवकाश प्राप्त आईजी सुभाष सिंह बघेल और कौशांबी के सुरेश चंद्र को सदस्य बनाया गया है। इन नियुक्तियों से आयोग में भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। एसएन साबत दो दिन पहले ही डीजी पद से रिटायर हुए थे।

    By Jagran News Edited By: Sakshi Gupta Updated: Thu, 02 Jan 2025 10:57 PM (IST)
    Hero Image
    रिटायर्ड IPS अधिकारी एसएन साबत को मिली UPSSC की कमान। (तस्वीर जागरण)

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी डॉ. एसएन साबत को गुरुवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सत्य नारायण साबत मंगलवार यानी 31 दिसंबर को पुलिस महानिदेशक (डीजी) पद से रिटायर हुए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सत्य नारायण साबत 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति पांच वर्ष के लिए की गई है। यह पद प्रवीर कुमार के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने के कारण पिछले वर्ष पांच जुलाई से रिक्त चल रहा था।

    पिछले साल जुलाई से पद खाली था

    साथ ही अवकाश प्राप्त आईजी सुभाष सिंह बघेल व कौशांबी के सुरेश चन्द्र को सदस्य बनाया गया है। कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने गुरुवार को इनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में अध्यक्ष का पद पांच जुलाई को प्रवीर कुमार के त्याग पत्र देने के कारण रिक्त हो गया था।

    उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए त्याग पत्र दिया था। योगी सरकार ने आइपीएस अधिकारी एसएन साबत पर भरोसा जताते हुए उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी सौंप दी है। वहीं, अवकाश प्राप्त आईपीएस अधिकारी सुभाष सिंह बघेल आईजी के पद से वर्ष 2021 में रिटायर हुए थे। उन्हें आयोग का सदस्य बनाया गया है। इनका कार्यकाल 14 मई 2029 तक रहेगा।

    सुरेश चन्द्र भी सदस्य बनाए गए हैं। इनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति पांच वर्ष या अधिकतम 68 वर्ष की उम्र तक के लिए होती है। आयोग में ये नियुक्तियां होने से अब भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी। 

    इसे भी पढ़ें- भाजपा का सदस्यता अभियान उत्तर प्रदेश में जोरों पर, अब तक बनाए गए 1.60 करोड़ से अधिक सदस्य