Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSSF Recruitment: उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में भर्ती के लिए बढ़ी आयु सीमा, यहां चेक करें पूरी डिटेल

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Thu, 04 Aug 2022 06:42 AM (IST)

    UPSSF Recruitment उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में प्रतिनियुक्ति पर आने वाले निरीक्षक व उपनिरीक्षक के लिए अधिकतम आयु की सीमा 45 वर्ष व मुख्य आरक्षी के लिए 43 वर्ष तय की गई थी। अब इसमें आयु सीमा में छूट देने का निर्णय किया गया है।

    Hero Image
    UPSSF Recruitment: उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में भर्ती के लिए बढ़ी आयु सीमा।

    UPSSF Recruitment: लखनऊ, राज्य ब्यूरो। उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) में प्रतिनियुक्ति पर आने वाले निरीक्षक, उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षियों को आयु सीमा में छूट देने का निर्णय किया गया है। अब अधिकतम 50 वर्ष आयु के निरीक्षक, उपनिरीक्षक व मुख्य आरक्षी पीएसी से प्रतिनियुक्ति पर विशेष सुरक्षा बल में आ सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश गृह विभाग ने उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल में आयु सीमा के शिथिलीकरण का आदेश जारी कर दिया है। पूर्व में निरीक्षक व उपनिरीक्षक के लिए अधिकतम आयु की सीमा 45 वर्ष व मुख्य आरक्षी के लिए 43 वर्ष तय की गई थी। बल की वाहिनियों के गठन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए यह निर्णय किया गया है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सितंबर, 2020 में कोर्ट, प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल का गठन किया था। जिसके बाद जून, 2021 में यूपी एसएसएफ की पांच वाहिनी गठित की गई थीं, जिनमें लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा व सहारनपुर शामिल हैं। बीते दिनों शासन ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि परिसर की स्थायी रूप से सुरक्षा के लिए यूपी एसएसएफ की छठी वाहिनी का गठन किया था। छठी वाहिनी की स्थापना की प्रक्रिया चल रही है।

    पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय एवं सुरक्षा वाहनियों के गठन के लिए पांच हजार से अधिक पदों के सृजन का निर्णय किया गया था। इसके तहत विशेष सुरक्षा बल के मुख्यालय के गठन के लिए 87 पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा सुरक्षा बल की पांच वाहनियों के गठन के लिए कुल 5037 पद सृजित होंगे।

    comedy show banner
    comedy show banner