UP Farmers: गन्ना किसानों की निकल पड़ी लॉटरी, यूपी सरकार की इस पहल ने कर दिया दिल खुश
उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना किसानों की सुविधा के लिए बीज नर्सरी स्थापित कर रही है। पिछले आठ वर्षों में 117 नई अभिजनक बीज नर्सरी स्थापित की गई हैं। 2024-2 ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। गन्ना किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार बीज नर्सरियों की स्थापना में भी जुटी है। बीते आठ साल में 117 नई अभिजनक बीज (ब्रीडर सीड) नर्सरियाें की स्थापना की गई है। इनको मिलाकर अब 267 नर्सरियों में बीज तैयार हो रहे हैं। वर्ष 2024-25 में 4.4 करोड़ सिंगल बड का किसानों को वितरण कर प्रदेश गन्ना बीज के उत्पादन में प्रदेश में अग्रणी बन गया है।
वर्ष 2016-17 में प्रदेश में ब्रीडर सीट की 150 नर्सरियों का संचालन हो रहा था। इसके बाद इनकी स्थापना की गति बढ़ाई गई और वर्ष 2024-25 में इनकी संख्या बढ़कर 267 तक पहुंच गई है। इसके लिए सरकार ने चीनी मिलों के प्रक्षेत्र का उपयोग किया।
बीजों की गुणवत्ता के लिए त्रिस्तरीय बीज उत्पादन कार्यक्रम में वैज्ञानिक प्रमाणन कराया जा रहा है। बीज उत्पादकता के निरीक्षण काे विस्तृत समय सारिणी तैयार की गई है। पहला निरीक्षण बोआइ के समय किया जाता है। इसके बाद अंकुरण के बाद 45 से 60 दिन में, टिल्लरिंग अवस्था में 100 से 120 दिन में, मिल योग्य गन्ने के निर्माण की अवस्था में 180 से 200 दिन में और कटाई से 15 से 20 दिन पहले निरीक्षण किया जाता है।
सरकार के आंकड़ों के हिसाब से वर्ष 2024-25 में 4.4 करोड़ नवीन किस्मों के सिंगल बड का वितरण, देश में किसी भी शोध संस्था द्वारा उत्पादित बीजों की तुलना में सबसे ज्यादा रहा है। इससे गन्ना उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।