Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के पुरस्कारों की घोषणा, मुंबई की डॉ. सूर्यबाला को भारत-भारती सम्मान; यहां देखें पूरी लिस्ट...

    By Divyansh RastogiEdited By:
    Updated: Sat, 27 Feb 2021 05:16 PM (IST)

    Uttar Pradesh Hindi Sansthan Awards 2019 उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 2019 के सम्मानों और पुरस्कारों की घोषणा। लोहिया साहित्य सम्मान लखनऊ के दयानंद पांडेय को मिलेगा। वहीं हिंदी गौरव सम्मान दिल्ली के तरुण विजय को भोपाल के डॉ कपिल तिवारी को अवन्तीबाई साहित्य सम्मान।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के 2019 के सम्मानों/पुरस्कारों की घोषणा।

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश ह‍िंदी संस्थान के 2019के सम्मानों/ पुरस्कारों की घोषणा शुक्रवार को की गई। हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया। 2019 का पांच लाख रुपये का प्रतिष्ठित भारत भारती सम्मान मुंबई की डॉ. सूर्यबाला को दिया जाएगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार लाख रुपये का लोहिया साहित्य सम्मान लखनऊ के दयानंद पांडेय को मिलेगा। चार लाख रुपये का हिंदी गौरव सम्मान दिल्ली के तरुण विजय को दिया जाएगा। चार लाख रुपये का महात्मा गांधी साहित्य सम्मान भोपाल के डा. रामेश्वर प्रसाद मिश्र 'पंकज' को मिलेगा। चार लाख का पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान दिल्ली के डा. सूर्यकांत बाली को दिया जाएगा। चार लाख रुपये का अवन्तीबाई साहित्य सम्मान भोपाल के डा. कपिल तिवारी को मिलेगा। चार लाख रुपये का राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा को दिया जाएगा। 

    दो लाख रुपये का लोक भूषण सम्मान झांसी के पन्ना लाल 'असर', दो लाख रुपये का कला भूषण सम्मान बरेली के डा. राजेन्द्र सिंह पुंडीर, दो लाख रुपये का विद्या भूषण सम्मान जयपुर के डा. ब्रजेन्द्र कुमार सिंहल, दो लाख रुपये का विज्ञान भूषण सम्मान लखनऊ के डा. विनोद जैन, दो लाख रुपये का पत्रकारिता भूषण सम्मान भोपाल के डा. राजेन्द्र शर्मा, दो लाख रुपये का प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण सम्मान अमेरिका की रेणु राजवंशी गुप्ता, दो लाख रुपये का हिंदी विदेश प्रसार सम्मान कनाडा के रत्नाकर नराले को दिया जाएगा। 

    दो लाख रुपये का बाल साहित्य भारती सम्मान दिल्ली के देवेन्द्र कुमार, पटियाला की सुकीर्ति भटनागर को मिलेगा। दो लाख रुपये का मधुलिमये साहित्य सम्मान गोरखपुर के डा. कृष्णचन्द्र लाल को दिया जाएगा। दो लाख रुपये का पं. श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान कानपुर के डा. सुरेश अवस्थी को मिलेगा। दो लाख रुपये का विधि भूषण सम्मान गाजियाबाद के अरविन्द जैन को दिया जाएगा। एक लाख रुपये का मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान लखनऊ के डा. पवन अग्रवाल और प्रयागराज के डा. योगेन्द्र प्रताप सिंह को दिया जाएगा। 

    इन्हें मिलेगा साहित्य भूषण सम्मान : दो लाख रुपये का साहित्य भूषण सम्मान भोपाल के डा. बिनय षडंगी राजाराम, सीतापुर के कमलेश कुमार मौर्य 'मृदु', दिल्ली के भुवनेश्वर प्रसाद गुरुमैता, लखनऊ के महेश चंद्र द्विवेदी, पटियाला के डा. राम निवास शर्मा, दिल्ली की डा. कुमुद शर्मा, दिल्ली के डा. अवनिजेश अवस्थी, लखनऊ के साधुशरण वर्मा, वाराणसी के डा. लक्ष्मीशंकर गुप्त, धर्मशाला के डा. कुलदीप चंद्र अग्निहोत्री, लखनऊ के राजेश अरोरा 'शलभ', अयोध्या के प्रमोदकान्त मिश्र, झांसी के ओम शंकर खरे 'असर', लखनऊ की प्रमिला भारती, दीपक शर्मा व डा. गोपाल कृष्ण शर्मा 'मृदुल', जबलपुर के आचार्य भगवत दुबे, मुरादाबाद के महेश चन्द्र 'दिवाकर', गोरखपुर के नरसिंह बहादुर 'चन्द', कानपुर के कृष्णबिहारी त्रिपाठी को मिलेगा। 

    दो लाख रुपये का सौहार्द सम्मान : डा. सुनील कुमार लवटे- कोल्हापुर (मराठी), डा. सुमंगला शिवप्प मुम्मिगट्टी- धारवाड़ा (कन्नड़), डा. पवन कुमार शास्त्री- वाराणसी (संस्कृत), डा अजय शर्मा- जालंधर (पंजाबी), डा. सीजे प्रसन्नकुमारी- तिरुवनन्तपुरम (मलयालम), केआर विट्ठलदास- मदुरै (तमिल), डा. जितेन्द्र उधमपुरी- जम्मू (डोंगरी), डा. सैयद अली करीम- दिल्ली (उर्दू), डा. भगवान त्रिपाठी, गंजाम (उड़िया), डा. उपेन्द्रनाथ रैणा- नई दिल्ली (कश्मीरी), डा. बलवंतराय जानी- राजकोट (गुजराती), ओम प्रकाश गट्टाणी- जोरहाट (असमिया), डा. हजारीमयुम सुवदनी देवी- इम्फाल (मणिपुरी)।

     यहां देखें पूरी लिस्ट...

    2019 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित पुरस्कार (75 हजार रुपये)

    • तुलसी पुरस्कार - पुस्तक श्रीगुरुजी काव्यांजलि, योगेश चंद्र वर्मा 'योगी', हरदोई 
    • जयशंकर प्रसाद पुरस्कार- पुस्तक दुर्योधन-वध, रामलखन शुक्ल, प्रयागराज  
    • श्रीधर पाठक पुरस्कार- पुस्तक स्मृतियों का वातायन, अनिता अग्रवाल, गोरखपुर 
    • निराला पुरस्कार- पुस्तक अंतराएं बोलती हैं, डा.विनय भदौरिया, रायबरेली
    • दुष्यंत कुमार पुरस्कार- पुस्तक साथ गुनगुनाएंगे, रुद्रदेव नारायण श्रीवास्तव, कुशीनगर
    • महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार - पुस्तक निर्गुण गांव सगुण प्रीति, अश्विनी कुमार
    • भारतेन्दु हरिश्चंद्र पुरस्कार- पुस्तक इक्ष्वाकु वंशज,  बजरंग बहादुर सिंह, प्रयागराज 
    • यशपाल पुरस्कार - पुस्तक हलाला और अन्य कहानियां, रिफअत शाहीन, लखनऊ 
    • रामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार- पुस्तक निगमागम सम्मत तुलसी चिन्तन (भाग-1 व 2), डा. रामगोपाल पांडेय, कानपुर
    • सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय' पुरस्कार- पुस्तक एवरेस्ट (सपनों की उड़ान सिफर से शिखर तक), रविंद्र कुमार, बुलंदशहर 
    • पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र' पुरस्कार- पुस्तक राहुल सांकृत्यायन, जिन्हें सीमाएं नहीं रोक सकीं, जगदीश प्रसाद बरनवाल 'कुन्द', आजमगढ़
    • हरिशंकर परसाई पुरस्कार- पुस्तक मैं बपुरा बूडऩ डरा, केके अस्थाना, लखनऊ
    • मलिक मुहम्मद जायसी पुरस्कार- पुस्तक अवधी के अंचरा मा, खुशीराम द्विवेदी 'दिव्य', अयोध्या
    • जगन्नाथदास रत्नाकर पुरस्कार- पुस्तक माधौ, देवी प्रसाद गौड़, मथुरा
    • राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार-जाए की बेरिया, प्रेमशीला शुक्ल, देवरिया 
    • सूर पुरस्कार - पुस्तक, क्यों डूबी पनडुब्बी, पंकज चतुर्वेदी, गाजियाबाद
    • कबीर पुरस्कार- पुस्तक राष्ट्रवाद चिंतन एवं विकास, राजेन्द्र नाथ तिवारी, बस्ती
    • सुब्रह्मण्य भारती पुरस्कार- पुस्तक कबीर साहब, डा. फाजिल अहसन हाशमी, प्रयागराज
    • बाबूराव विष्णु पराड़कर पुरस्कार- पत्रकारिता, पुस्तक अंतहीनयात्रा, खेल पत्रकारिता और मैं, पदमपति शर्मा, वाराणसी
    • सरस्वती पुरस्कार- अभिदेशक (मासिक पत्रिका), सम्पादक डा. ओंकारनाथ द्विवेदी, सुलतानपुर
    • भगवानदास पुरस्कार- पुस्तक वैदिक संस्कृति विमर्श, डा. उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वाराणसी
    • हजारी प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार- पुस्तक आयुर्वेद में पर्यावरण की संस्कृति, डा. राधेश्याम शुक्ल, प्रयागराज
    • पं. रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार- पुस्तक ब्रज के मौसम गीत और लोकोत्सव, रागिनी चतुर्वेदी, प्रयागराज
    • पं. सत्यनारायण शास्त्री पुरस्कार- पुस्तक महिला स्वास्थ्य, नित्या द्विवेदी, प्रयागराज
    • आचार्य नरेन्द्र देव पुरस्कार- पुस्तक हिंदुओं की संघर्ष गाथा, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, हैदराबाद
    • गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार- पुस्तक समान नागरिक संहिता (चुनौतियां और समाधान), अनूप बरनवाल, प्रयागराज
    • डा. धीरेन्द्र वर्मा पुरस्कार- पुस्तक हिंदी के प्रयोग में मानसिक अवरोध, डा. ईश्वर सिंह, गाजियाबाद
    • बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' पुरस्कार- पुस्तक है छिपा सूरज कहां पर, गरिमा सक्सेना, लखनऊ
    • महादेवी वर्मा पुरस्कार, पुस्तक देवगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, पद्मिनी श्वेता सिंह, सोनभद्र
    • प्रेमचंद पुरस्कार- पुस्तक कथ्य शेष है, नागेन्द्र 'वारिद',वाराणसी

    सर्जना पुरस्कार  (पुरस्कार राशि चालीस हजार रुपये)

    • जगदीश गुप्त पुरस्कार- पुस्तक हनुमत हुंकार, उमाशंकर शुक्ल 'शितिकंठ', लखनऊ 
    • विजयदेव नारायण साही पुरस्कार- पुस्तक छूट गया हूं मैं, श्रीधर मिश्र, गोरखपुर
    • बलबीर सिंह 'रंग' पुरस्कार, पुस्तक चुप्पियों को तोड़ते हैं, योगेन्द्र प्रताप मौर्य, जौनपुर
    • अदम गोंडवी पुरस्कार- गजल आबशार, महेन्द्र 'हुमा', मथुरा
    • गुलाब राय पुरस्कार- पुस्तक शब्द और संवाद, डा. आशा उपाध्याय, प्रयागराज
    • मोहन राकेश पुरस्कार- वन टू का फोर, राम किशोर नाग, लखनऊ
    • नरेश मेहता पुरस्कार- पुस्तक अनुभूति, चिरंजीव सिन्हा एवं हर्षाश्री, लखनऊ
    • रामबिलास शर्मा पुरस्कार- पुस्तक भक्ति: भय और भूख की अन्तर्यात्रा,  नित्यानन्द श्रीवास्तव, गोरखपुर
    • निर्मल वर्मा पुरस्कार, पुस्तक, लौट के बताता हूं, मुकुल श्रीवास्तव, लखनऊ
    • विष्णु प्रभाकर पुरस्कार- पुस्तक महायोगी गोरखनाथ, डा. फूलचंद प्रसाद गुप्त, गोरखपुर
    • शरद जोशी पुरस्कार- पुस्तक डंके की चोट पर, अलंकार रस्तोगी, लखनऊ
    • वंशीधर शुक्ल पुरस्कार, पुस्तक माटी, रमाकान्त तिवारी 'रामिल', रायबरेली
    • रामशंकर शुक्ल 'रसाल' पुरस्कार- पुस्तक नजरबट्टू, अर्चना चतुर्वेदी, गौतमबुद्ध नगर 
    • भिखारी ठाकुर पुरस्कार- पुस्तक हुंकारी, डा. सुमन सिंह, वाराणसी  
    • सोहन लाल द्विवेदी पुरस्कार- पुस्तक गर्म पहाड़ और अन्य कहानियां, डा. अनिता भटनागर जैन, लखनऊ 
    • नजीर अकबराबादी पुरस्कार- पुस्तक गोपी भाव की साधना और संत महाकवि सूरदास, डा. अरविंद कुमार राम, प्रयागराज
    • काका कालेलकर पुरस्कार- पुस्तक केनोपनिषद्- बालकृष्ण मिश्र, नोएडा
    • धर्मवीर भारती पुरस्कार- पुस्तक मीडिया समग्र डा. अर्जुन तिवारी, वाराणसी
    • धर्मयुग पुरस्कार- अभिनव मीमांसा (त्रैमासिक पत्रिका), संपादक डा. विवेक पांडेय, लखनऊ
    • नन्द किशोर देवराज पुरस्कार- पुस्तक नाथ सम्प्रदाय के सिद्ध योगी, डा. अरुण कुमार त्रिपाठी, प्रयागराज 
    • विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार- पुस्तक संस्कृति सेतु, डा. मुरारी लाल अग्रवाल, गाजियाबाद
    • डा. गोरखप्रसाद पुरस्कार- पुस्तक काव्य-भौतिकी, डा ऋषि कुमार सिंघल, जयपुर
    • ईश्वरी प्रसाद पुरस्कार- पुस्तक अवध अतीत और वर्तमान, पवन बख्शी और डा. राकेश मेहता, लखनऊ
    • केएम मुंशी पुरस्कार- पुस्तक विभाजन की त्रासदी, मुनीश त्रिपाठी, औरैया 
    • जेके मेहता पुरस्कार- पुस्तक उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, अरविन्द नारायन मिश्र और वेदपाल सिंह सरोहा, लखनऊ
    • किशोरदास वाजपेयी पुरस्कार- पुस्तक खड़ी बोली की विकास-यात्रा, डा. केशरी नारायण, चंदौली 
    • डा. रांगेय राघव पुरस्कार युवा लेखन (35 वर्ष तक के लेखकों हेतु)- पुस्तक मैं भारत हूं, अतुल बाजपेयी, लखनऊ
    • विद्यावती कोकिल पुरस्कार- समस्त विधाओं में केवल महिला साहित्यकारों की कृति पर- पुस्तक भारतीय गो सम्पदा, वर्षा अग्रवाल, प्रयागराज  
    • अमृतलाल नागर पुरस्कार- पुस्तक श्यामल काया-गोरी छाया, डा. डीएस शुक्ला, लखनऊ  
    • हरिवंश रायबच्चन युवा गीतकार सम्मान (25 हजार रुपये)- पुस्तक भावना के पृष्ठ पर, रेनू द्विवेदी, लखनऊ
    • पं. बद्री प्रसाद शिंगलू स्मृति सम्मान (35 से 60 वर्ष) (आठ हजार रुपये)-  2019 में प्रकाशित महिला रचनाकार की कथाकृति पर - पुस्तक लकी चार्म, डा. मोनिका शर्मा, रामपुर