Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP में 2022 विधानसभा चुनाव के बाद इन सीटों पर हुआ उपचुनाव, सपा के गढ़ में भाजपा की कांटे की टक्कर

    By Abhishek PandeyEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Wed, 10 May 2023 04:37 PM (IST)

    2022 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद यूपी की कई सीटों पर लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव हुए हैं। इन सीटों पर सीधे तौर पर सपा और भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP में 2022 विधानसभा चुनाव के बाद इन सीटों पर हुआ उपचुनाव, सपा के गढ़ में कांटे की टक्कर

    जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के साथ-साथ स्वार और छानबे विधानसभा सीट के पर भी बुधवार को मतदान की प्रक्रिया जारी है। भाजपा जहां एक ओर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपनी सियासी जमीन और मजबूत करने में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर सपा समेत तमाम दल अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुटे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2022 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद यूपी की कई सीटों पर लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव हुए हैं। इन सीटों पर सीधे तौर पर सपा और भाजपा गठबंधन के प्रत्याशियों की टक्कर दिखी। हालांकि बसपा और अन्य पार्टियों ने भी अपने प्रत्याशी उतारे थे।

    रामपुर विधानसभा सीट

    2022 में आजम खान की सदस्यता रद्द के बाद रामपुर विधानसभा सीट खाली हो गई और इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज की। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

    आजमगढ़ लोकसभा सीट उपचुनाव

    सपा के टिकट पर धर्मेंद्र यादव और भाजपा के टिकट पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने चुनाव लड़ा। सपा के गढ़ आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीट पर भाजपा प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया।

    गोला विधानसभा सीट उपचुनाव

    नवंबर 2022 में लखीमपुर की गोला विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के अमन गिरी ने सपा उम्मीदवार विनय तिवारी को हराकर जीत दर्ज की।

    मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव

    वहीं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई। यहां पर डिंपल यादव सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरीं और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को रिकॉर्ड मतों से हराया।

    मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से भाजपा के विक्रम सिंह सैनी की सदस्या रद्द कर दी गई। इस सीट पर सपा ने गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया को मैदान में उतारा और उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी राजकुमारी सैनी को हराकर जीत दर्ज की।

    स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव

    स्वार विधानसभा सीट पर आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम की सदस्यता रद्द होने के बाद उपचुनाव हो रहा है। सपा ने अनुराधा चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं भाजपा ने गठबंधन के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी को मैदान में उतारा है।

    छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव

    वहीं छानबे विधानसभा सीट पर अपना दल(एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के उपचुनाव हो रहा है। वह इस विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार विधायक बने थे। स्वार और छानबे विधानसभा सीट के नतीजों की घोषणा 13 मई को होगी।