त्योहार से पहले परिवहन निगम का तोहफा, पांच नए रूटों पर दौड़ेंगी UP रोडवेज की बसें
परिवहन निगम लखनऊ और आसपास के जिलों में पांच नए रूटों पर बसें चलाएगा, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इन रूटों ...और पढ़ें

यूपी रोडवेज बस।
HighLights
लखनऊ में परिवहन निगम पांच नए बस रूट शुरू करेगा।
दस नई बसें बेड़े में शामिल होंगी, कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
लखनऊ से वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर के लिए नॉनस्टॉप बसें।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। परिवहन निगम लखनऊ के आउटर एरिया और जुड़े हुए जिलों के पांच नए रूटों पर बसें चलाएगा। दस नई बसें निगम के बेड़े में शामिल होने वाली हैं। बसों के रूट सर्वे की मंजूरी निगम मुख्यालय से मिल गई है ।
लखनऊ के बांडा खेड़ा, बहरू की जिला मुख्यालय से दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। इसको भी निगम नए रूट में शामिल करेगा।
सर्वे को मिली मंजूरी
निगम कैसरबाग से चौक-बालागंज-ठाकुरगंज-दुर्गागंज-काकोरी-भलिया-बहरू-सेफलपुर , आलमबाग बस अड्डे से बाराबिरवा चौराहा-तिकोनिया पारा-टोल-बहरू चौराहा , कैसरबाग से बीकेटी-चंद्रिका देवी-सैदापुर-माल-नेवादा-गोंडवा-भैनगांव होकर नैमिषारण्य के लिए बसें चलाएगा। इसके अलावा लखनऊ से वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर के लिए नानस्टाप बसें चलेंगी।
आलमबाग से ये रूट भी जुड़ेगा
आलमबाग से मोहनलालगंज-निगोहा-नगराम लिंक मार्ग-सुदौली और असरेंदा को भी जोड़ा जाएगा। निगम के लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि लखनऊ से सटे कई रूटों पर अब भी बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इन रूटों को चिह्नित कर सर्वे की मंजूरी मिल गई है।
यह भी पढ़ें- DM अनुनय झा के कदम से मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में मची खलबली, दो स्टेनो सहित 8 कर्मचारियों के ट्रांसफर
मथुरा में चार रूटों पर 50 बसों का होगा संचालन
ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में चरमराई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक परिवहन का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है। श्रद्धालुओं को मंदिरों और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचाने के लिए वृंदावन में चार रूटों पर 50 वातानुकूलित मिनी बसें संचालित की जाएंगी। इसके अलावा 50 बसों का संचालन शहर के बाहर अन्य जिलों के रूट पर किया जाएगा। करीब दो महीने बाद शुरू होने वाली इन बसों का उद्देश्य ई-रिक्शा और ऑटो पर निर्भरता कम करना है।
