विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 सेकंड में 30 लाख की चोरी: सगाई में मध्य प्रदेश के मामा-भांजे ने चुराया था दूल्हे की मां का बैग, मुरादाबाद पुलिस ने एक पकड़ा

Published: Sat, 03 Oct 2026 08:52 AM (IST)

मुरादाबाद में एक सगाई समारोह के दौरान मध्य प्रदेश के मामा-भांजे ने वेटर बनकर 15 सेकंड में 30 लाख रुपये ...और पढ़ें

चोरी के जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

चोरी के जानकारी देते पुलिस अधिकारी।

HighLights

  1. मुरादाबाद सगाई में 30 लाख रुपये की नकदी, जेवरात चोरी।

  2. मध्य प्रदेश के नाबालिग चोर वेटर बनकर वारदात को अंजाम दिया।

  3. पुलिस ने चोरी का सारा सामान बरामद कर नाबालिग को पकड़ा।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मध्य प्रदेश के राजगढ़ से करीब 780 किलोमीटर दूर मुरादाबाद आकर मामा-भांजे ने सगाई समारोह में महज 15 सेकेंड में करीब 30 लाख रुपये की नकदी और जेवरात से भरा बैग पार कर दिया। वारदात के लिए नाबालिग भांजे को वेटर की ड्रेस पहनाई गई थी। पुलिस ने किशोर को हिरासत में लेकर चोरी की पूरी नकदी और जेवरात बरामद कर लिए हैं। उसका मामा बाबी फरार है। दोनों बाइक से मुरादाबाद आए थे और वारदात के बाद वापस लौट गए थे।

रेलवे के अकाउंट विभाग में कार्यरत अश्विनी सेठी के बेटे ऋषित सेठी की 22 सितंबर को दिल्ली रोड स्थित ड्राइव इन 24 होटल में सगाई थी। रात करीब 10 बजे अश्विनी की पत्नी फोटो खिंचवा रही थीं। उन्होंने बैग कुछ देर के लिए पीछे रखा। इसी दौरान किशोर ने मौका देखकर बैग उठा लिया। इसमें करीब 30 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण थे।

मुरादाबाद में 22 सितंबर की रात मध्य प्रदेश के चोर मामा-भांजे ने की थी वारदात

सीसीटीवी फुटेज में किशोर बैग लेकर बाहर निकलते दिखा। होटल के बाहर वह बाइक लेकर खड़े व्यक्ति के साथ दिल्ली की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर उसे पाकबड़ा तक ट्रेस किया और किशोर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बाबी भी वारदात में शामिल था और उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने चोरी किए गए सभी जेवरात और नकदी किए बरामद, बाइक से आए थे दोनों

मामा-भांजे घटना से करीब आठ दिन पहले मुरादाबाद आ गए थे और लगातार शादी समारोहों में चोरी का मौका तलाश रहे थे। किशोर की कम उम्र के कारण उसे वेटर की ड्रेस में भेजा गया था। एसएसपी सतपाल अंतिल ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- डीएम अनुनय झा मुरादाबाद कलेक्ट्रेट में किया फेरबदल, दो स्टेनो सहित 8 कर्मचारियों के ट्रांसफर

आठ दिन से मुरादाबाद में रुके हुए थे मामा भांजे

घटना को अंजाम देने से करीब आठ दिन पहले मामा भांजे मुरादाबाद आ गए थे। रोजाना यह शादी कार्यक्रम में जाकर चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे हुए थे। बाबी ने अपने भांजे को चोरी करने के लिए इसलिए भेजा था क्योंकि उसकी उम्र कम होने के चलते कोई शक न करे। एसपी सिटी ने बताया कि जिस गांव के यह आरोपित है वहां के तमाम लोग इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। यह दूसरे प्रदेशों में जाकर घटना करते हैं जिससे इन्हें कोई पहचान न सके।

यह भी पढ़ें- संत प्रेमानंद के शिष्य दीपक लोधी की मौत का खुलासा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया प्राइवेट पार्ट काटने और गिरने का सच

वेटर की ड्रेस पहनकर होटल में घुसा था किशोर

घटना को अंजाम देने के लिए आरोपित किशोर वेटर की ड्रेस पहनकर होटल में पहुंचा था। जिससे उसे कोई पहचान न सके और कही भी वह बिना रोकटोक जा सके। इसलिए जब भी वह परिवार के बीच में जाता तो कोई उसे टोकता नहीं था।