विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं आज रात दस बजे से रहेंगी बंद, 14 घंटे बाद होंगी शुरु

By Dharmendra PandeyEdited By: Dharmendra Pandey
Published: Sat, 29 Nov 2025 01:30 PM (IST)

UPPCL News: यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड आज रात से रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम में ओटीएस के विवरण को अपग्रेड करा रहा ...और पढ़ें

बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं आज रात दस बजे

बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं आज रात दस बजे


HighLights

  1. रात दस बजे से न जमा होंगे बिजली बिल और न ही रिचार्ज होंगे स्मार्ट मीटर

  2. उपभोक्ता को करना होगा करीब 14 घंटा इंतजार

  3. उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अपग्रेड करा रहा है रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम

  4. बिजली की आनलाइन सेवाएं आज रात 10 बजे से 14 घंटे बंद रहेंगी

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन व सहयोगी विद्युत वितरण कंपनियों की आरएमएस बिलिंग प्रणाली, बिजली बिल राहत योजना 2025-26 के लिए भी तैयार करने के मद्देनजर शनिवार रात्रि दस बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक कुल 14 घंटे बंद रहेगी।

रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम के अपग्रेडेशन होने के दौरान इस अवधि में बिलिंग प्रणाली, आनलाइन उपभोक्ता पोर्टल तथा यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप पर उपलब्ध बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि जैसी सभी आनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। उपभोक्ता किसी भी सहायता के लिए 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।

यूपी पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड आज रात से रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम में ओटीएस के विवरण को अपग्रेड करा रहा है। इस दौरान लखनऊ समेत प्रदेश भर में 29 नवंबर की रात 10 बजे से बिजली उपभोक्ता सेवाएं 14 घंटे तक ठप रहेंगी। इस दौरान न तो ऑनलाइन बिल जमा होंगे और न ही मीटर रिचार्ज हो सकेंगे। उपभोक्ता अपने मीटरों को 29 नवंबर को रात 10 बजे से पहले रिचार्ज कर सकते हैं।

अधीक्षण अभियंता (आईटी) अरविंद सिंह ने इस संबंध में शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक 29 नवंबर की रात 10 से 30 नवंबर दोपहर 12 बजे तक उपभोक्ता संबंधी कोई काम न तो कार्यालय में होगा, और न ही ऑनलाइन। उन्होंने बताया कि बिजली बिल राहत योजना 2025-25 ( ओटीएस) नियम और निर्देश को रेवेन्यू मैनेजमेंट सिस्टम में फीड करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सिस्टम को ठप किया गया है।