Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sanskrit Teacher Jobs 2022: यूपी के संस्कृत स्कूलों में होगी 1282 शिक्षकों की भर्ती, यूपीएसईएसएसबी जल्द शुरू करेगा प्रक्रिया

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Sun, 22 May 2022 06:00 PM (IST)

    UP Sanskrit Shikshak Bharti 2022 उत्तर प्रदेश के संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 304 और सहायक अध्यापकों के 978 पदों पर भर्ती के लिए चयन बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। भर्ती के लिए चयन बोर्ड की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर जल्दी मुहर लग सकती है।

    Hero Image
    उप शिक्षा निदेशक संस्कृत ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को शिक्षकों की भर्ती के लिए भेजा अधियाचन।

    प्रयागराज [अवधेश पाण्डेय]। उत्तर प्रदेश के संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव के प्रयास के साथ रिक्त पदों को भरने की भी कवायद तेज हो गई है। सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षकों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) नियमावली में संशोधन के लिए प्रस्ताव पहले ही भेज चुका है। इधर, उप शिक्षा निदेशक (संस्कृत) ने 1282 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए चयन बोर्ड को अधियाचन भेज दिया है। नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिलते ही चयन बोर्ड शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया तेज करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल है। ऐसे में सभी विभाग इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। प्रदेश के 570 माध्यमिक विद्यालयों में से कई में सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त पड़े हैं।

    उप निदेशक संस्कृत सीएल चौरसिया ने बताया कि संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 304 और सहायक अध्यापकों के 978 पदों पर भर्ती के लिए चयन बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है। रिक्त पदों पर भर्तियां मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में होने से अनुमान लगाया जा रहा है कि संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए चयन बोर्ड की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर जल्दी मुहर लग जाएगी।

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव नवल किशोर के मुताबिक नियमावली में संशोधन के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संस्कृत विद्यालयों के लिए अधियाचन आफलाइन मिले हैं। संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आनलाइन अधियाचन मांगा जाएगा, उसके बाद भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner