विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने की राहुल गांधी से भेंट, लिया आशीर्वाद

Published: Mon, 05 Oct 2026 07:54 PM (IST)

Aradhana Mishra Mona: नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की।

आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की

आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की

HighLights

  1. बड़े राजनीतिक घराने की बेटी दो दशक से राजनीति में सक्रिय

  2. पिता प्रमोद तिवारी सपा के सहयोग से कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ सोमवार को दिल्ली दौरे पर थीं। राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला के आवास पर राजीव शुक्ला का साथ ही अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा से भेंट करने के बाद उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से भेंट की।

नवनियुक्त उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। उनको राहुल गांधी ने शुभकामना और अपना आशीर्वाद भी दिया।

आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से वर्ष 2012 से विधायक हैं। उनके पिता प्रमोद तिवारी भी कांग्रेस के बड़े नेता और राज्यसभा सदस्य हैं। आराधना मिश्रा के पास राजनीति में दो दशकों का अनुभव है। उनके पिता प्रमोद तिवारी नौ बार के विधायक रहे हैं। प्रतापगढ़ जिले की रामपुर खास सीट पर तिवारी परिवार का पांच दशकों से प्रभाव है। प्रमोद तिवारी पहली बार 1980 में यहां से विधायक बने।

रामपुर खास सीट पर अपने पहले ही चुनाव में आराधना मिश्रा ने 67,679 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इसके बाद 2017 और 2022 में वह लगातार इसी सीट से विधायक चुनी गईं। 2017 में उन्होंने 17,066 वोटों से जीत हासिल की। उन्होंने 2022 में बीजेपी के नागेश प्रताप सिंह को 14,741 वोटों से हराया।

यह भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ‘मोना’ की दो टूक, बताया कब फाइनल होगा सपा से सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

यह भी पढ़ें- आराधना मिश्रा के सामने कम समय में अधिक चुनौतियां, बोलीं- 2027 में यूपी में बनेगी INDIA गठबंधन की सरकार