विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आराधना मिश्रा के सामने कम समय में अधिक चुनौतियां, बोलीं- 2027 में यूपी में बनेगी INDIA गठबंधन की सरकार

Published: Sat, 03 Oct 2026 06:58 PM (IST)

Aradhana Mishra Mona: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी के साथ सीट-शेयरिंग के बारे में आराधना मिश्रा ने कहा ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और प्रतापगढ़ के रामपुर खास से विधायक अराधना मिश्रा ‘मोना’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और प्रतापगढ़ के रामपुर खास से विधायक अराधना मिश्रा ‘मोना’ 

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने संभाला मोर्चा

  2. बोलीं- हमारा काम पार्टी को मजबूत करना, उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना और जिताना

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष और प्रतापगढ़ के रामपुर खास से विधायक अराधना मिश्रा ‘मोना’ ने मोर्चा संभाल लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार रात को अराधना मिश्रा ‘मोना’ को पार्टी का प्रदेष अध्यक्ष घोषित किया था। उनके साथ सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा कि आज एक नई सुबह की शुरुआत हुई है, उन्होंने नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, चुनौती बड़ी है और समय कम है, इसलिए हर कार्यकर्ता को पूरी मेहनत के साथ काम करना होगा।

जहां तक जिम्मेदारियों की बात है, तो उनके साथ चुनौतियां भी आती हैं। कांग्रेस कभी चुनौतियों से नहीं डरी है और हम 2027 के लक्ष्य को एक विजन के तौर पर लेकर उसे पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह जिम्मेदारी एक मज़बूत टीम के साथ दी गई है। हमारे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अजय राय) मेरे बड़े भाई की तरह हैं, उन्होंने हमेशा मुझे मार्गदर्शन और स्नेह दिया है और आगे भी देते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के लिए सीटों के मामले में जो निर्णय कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व और इंडिया गठबंधन के सदस्य सामूहिक रूप से लेंगे, वो बात कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मानेगा। हमारा काम है पार्टी को मज़बूत करना, उम्मीदवार को चुनाव लड़ाना और जिताना। यूपी चुनाव की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने हुंकार भरी और कहा कि हमारा दावा है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी।

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी के साथ सीट-शेयरिंग के बारे में आराधना मिश्रा ने कहा कि मैं एक बात साफ कर दूं, INDIA गठबंधन खास तौर पर उत्तर प्रदेश के लिए नहीं बना था। यह दिल्ली में बना था। यह राज्य-स्तर का समझौता नहीं है, यह राष्ट्रीय स्तर का गठबंधन है।

इस बारे में फैसले गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व और इसमें शामिल पार्टियों का शीर्ष नेतृत्व लेगा। जहां तक कांग्रेस पार्टी की बात है, तो सीटों की संख्या और गठबंधन के समय पर हमारा शीर्ष नेतृत्व फैसला करेगा। मुझे तो पूरा भरोसा है कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भरोसे और विश्वास को ध्यान में रखते हुए ही ऐसा करेंगे।

अराधना मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का रायबरेली और अमेठी गांधी परिवार का घर हैं। उनके लिए ये सिर्फ लोकसभा क्षेत्र नहीं हैं। गांधी परिवार ने पीढ़ियों से रायबरेली और अमेठी का प्रतिनिधित्व किया है। गांधी परिवार का अमेठी के साथ रायबरेली के लोगों के बीच पारिवारिक रिश्ता है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आराधना मिश्रा 'मोना' यूपीसीसी का अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करन के साथ देवेंद्र निषाद व आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विधायक वीरेंद्र चौधरी को कांग्रेस विधायक दल का नेता घोषित किया है। 

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव से पहले मोना के हाथ में प्रदेश कांग्रेस की कमान, सियासी विरासत को ताकत बनाने की चुनौती

यह भी पढ़ें- अजय राय की जगह आराधना मिश्रा, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष... यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों चला दांव?