विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ITI स्टूडेंट्स के लिए खुलेगा रोजगार का पिटारा, योगी सरकार ने तैयार की प्रमोशन एंड प्लेसमेंट पालिसी

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Wed, 05 Oct 2022 05:30 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 01:08 PM (IST)

ITI Promotion and Placement Policy 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तैयार की गई आइटीआइ प्रमोशन एंड प्लेसमेंट पालिसी ...और पढ़ें

UP News: उद्योगों से सीधे जुड़ेंगे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देंगे मांग आधरित प्रशिक्षण।
UP News: उद्योगों से सीधे जुड़ेंगे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, देंगे मांग आधरित प्रशिक्षण।

UP News: लखनऊ [आशीष त्रिवेदी]। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए जल्द रोजगार का पिटारा योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) खोलने जा रही है। आइटीआइ प्रमोशन एंड प्लेसमेंट पालिसी 2022 (ITI Promotion and Placement Policy 2022) के तहत विद्यार्थियों को रोजगार के तमाम अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। आइटीआइ सीधे उद्योगों से जुड़ेंगे और उनकी मांग के अनुसार दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध कराएंगे। विद्यार्थियों को यह फायदा होगा कि उन्हें पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उनके सामने अवसरों की भरमार होगी।

डायरेक्ट प्लेसमेंट की मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर तैयार की गई आइटीआइ प्रमोशन एंड प्लेसमेंट पालिसी 2022 के तहत विद्यार्थियों को डायरेक्ट प्लेसमेंट की सुविधा दी जाएगी। कैंपस में ही कंपनियां आकर उनके सामने रोजगार के एक से बढ़कर एक विकल्प रखेंगी और होनहार विद्यार्थियों को रोजगार देंगी। नई पालिसी के ड्राफ्ट के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण प्राप्त करते ही कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा दी जाएगी।

वृहद स्तर पर आयोजित होंगे रोजगार मेले

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) की स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की इकाइयों व सेवा इकाइयों से समझौता पत्र (एमओयू) पर साइन किया जाएगा। प्रतिष्ठित कंपनियों व संस्थानों के साथ नियमित समन्वय स्थापित करते हुए मासिक रोजगार मेले और वृहद स्तर पर रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। सरकारी आइटीआइ के साथ-साथ निजी आइटीआइ को भी उपयोगी बनाया जाएगा। कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जाएगी।

विद्यार्थियों को आन जाब ट्रेनिंग का मौका

नए ड्राफ्ट के अनुसार राजकीय आइटीआइ स्तर पर किए जाने वाले एमओयू में आन जाब ट्रेनिंग का अवसर दिया जाएगा। यानी जो युवा नौकरी कर रहे हैं उन्हें नौकरी करते-करते ही ट्रेनिंग का अवसर दिया जाएगा। एमओयू पांच वर्ष के लिए किया जाएगा।

पूर्व छात्र की भी ली जाएगी मदद

राजकीय आइटीआइ के सफल प्रशिक्षणार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट के लिए ऐसी प्लेसमेंट सेवा प्रदाता कंपनियां जो निश्शुल्क कार्य करती हैं, उनके साथ अनुबंध किया जाएगा। पूर्व छात्रों की मदद से वर्तमान छात्रों को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। सफल उद्यमी बन चुके पूर्व छात्रों की मदद से प्लेसमेंट कराया जाएगा।

बाजार की मांग के अनुसार नए कोर्स होंगे शुरू

आइटीआइ में बाजार की मांग के अनुसार नए-नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। पुराने कोर्सों का पाठ्यक्रम बदला जाएगा। नव प्रयोगों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को इसके पर्याप्त अवसर दिए जाएंगे। कुशल एवं आत्मनिर्भर युवा शक्ति तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : गोरक्षपीठाधीश्वर व सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- हर युग में राम व रावण, समाज को खोखला बना रही राक्षसी प्रवृत्तियां

यह भी पढ़ें : यूपी पुलिस कुशल खिलाड़ी भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन शुरू, नोट कर लें लास्ट डेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।