Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Today: यूपी में बारिश के साथ चल रही तेज हवाएं, बढ़ गई गलन; आज ऐसा रहेगा मौसम

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 07:53 AM (IST)

    UP Weather Today मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हो सकती है। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार सर्दियों के दिनों में होने वाली वर्षा या बूंदाबांदी से रबी फसलों को बहुत फायदा होता है। वहीं बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं से गलन बढ़ गई है। कोहरे के बीच बारिश से लोगों को ठंड का प्रकोप झेलना पड़ रहा है।

    Hero Image
    यूपी में बारिश के साथ चल रही तेज हवाएं, बढ़ गई गलन; आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच तेज हवाएं अब लोगों को परेशान कर रही है। गुरुवार को प्रदेश में मौसम ने करवट बदली और कई जगह पर बूंदाबांदी हुई। उत्तर प्रदेश में कल कई इलाकों में वर्षा हुई। इससे सर्दी का सितम तो बढ़ा, लेकिन गेहूं की फसल के लिए वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को भी बारिश हो सकती है। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार सर्दियों के दिनों में होने वाली वर्षा या बूंदाबांदी से रबी फसलों को बहुत फायदा होता है। इससे फसलों को पानी मिलता है, साथ ही पाला से सुरक्षा भी। गेहूं की फसल के लिए तापमान का कम होना आवश्यक होता है। वर्षा होने से तापमान में कमी आती है, जिससे फसल के लिए बेहतर वातावरण मिलता है।

    चली तेज हवाएं

    प्रदेश में बारिश के साथ-साथ तेज हवाओं का प्रकोप देखने को मिला। कहीं-कहीं तो इन हवाओं की वजह से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इन तेज हवाओं ने गलन भी बढ़ा दी।

    किसानों के खिले चेहरे

    किसान जगदीश जायसवाल, दिवाकर और मनोज ने बताया कि इस बारिश से गेहूं, मसूर, तिलहन की फसलों को फायदा हुआ है। कोटा सामान्य तौर पर मटर, मसूर, उर्द, मूंग, चना आदि फसलों की सिंचाई नहीं होती है, लेकिन बारिश से इन फसलों की भी प्राकृतिक सिंचाई हो जाती है। इसलिए दलहनी फसलों को लाभ होगा। इसके अलावा बारिश से सरसों में लगा माहू रोग समाप्त हो जाएगा। इस बारिश से किसान खुश हैं।

    ऐसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को घना कोहरा रहेगा, जबकि शनिवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं रविवार और आगामी सोमवार पुन: गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।