Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: क्या यूपी में थम गया बारिश का दौर? ये है मानसून पर मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 07:47 AM (IST)

    UP Weather News मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है जिससे तापमान और उमस में वृद्धि होगी। आगरा में सितंबर के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश हुई लेकिन अब धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी के अनुसार कोई मौसमी चक्र सक्रिय नहीं होने से बारिश में कमी आएगी और तापमान में वृद्धि होगी।

    Hero Image
    UP Weather News: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    डिजिटल डेस्क लखनऊ। यूपी कुछ जिलों में अब बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह में पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार नहीं हैं। कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहने से तापमान के साथ ही उमस में वृद्धि देखने को मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी के मेरठ, मुरादाबाद, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, कानपुर में रविवार को मौसम में उमस देखने को मिली। वहीं गोरखपुर, बस्ती सहित आसपास के जिलों में बारिश हुई। यूपी के अधिकांश जिलों में अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

    आगरा में एक सितम्बर से पांच तक अच्छी बारिश

    बात आगरा शहर की करें तो यहां एक से पांच सितंबर तक शहर से देहात तक अच्छी वर्षा हुई। शनिवार को वर्षा नहीं हुई थी और तापमान में वृद्धि देखने को मिली थी। रविवार को सुबह से शाम तक धूप निकली। बीच-बीच में बादल जरूर उमड़े, लेकिन उनकी वजह से उमस बढ़ गई।

    अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।

    मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

    माैसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कोई मौसमी चक्र सक्रिय नहीं है, जिससे वर्षा में कमी आएगी। आंशिक बादल छाए रहेंगे। आगामी सप्ताह में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। 

    comedy show banner
    comedy show banner