Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: गोरखपुर-प्रयागराज सहित पूर्वी-मध्य यूपी में हल्की बारिश की संभावना, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

    Updated: Sun, 20 Apr 2025 07:33 AM (IST)

    UP Weather Update उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने से उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज 20 अप्रैल तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना जताई है। 21 अप्रैल से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ हो जाएगा।

    Hero Image
    यूपी में आज हल्की बारिश और गरज के आसार है। जागरण

     डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather Update: यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने से उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज 20 अप्रैल तक ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है। 21 अप्रैल से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम में आए बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अप्रैल को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आज़मगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, जालौन समेत पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर।

    इसे भी पढ़ें- रिसॉर्ट, बोटिंग, एडवेंचर! अब यूपी में भी होगा 'हिल स्टेशन' जैसा मजा, झीलों-बांधों पर बनेगा टूरिज्म का हॉटस्पॉट!

    आगरा का मौसम

    आगरा शहर में शनिवार को उमस ने बेहाल किया। सामान्य से निरंतर न्यूनतम तापमान अधिक रहने की वजह से दिन में बेचैनी का अनुभव हुआ। घर या बाहर कहीं भी आराम नहीं मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक परेशान दिखे। मौसम विभाग ने रविवार को आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।

    गोरखपुर में मौसम हुआ सुहाना। जागरण


    तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। शहर में शुक्रवार रात मौसम में बदलाव देखने को मिला था। रात 10 बजे के बाद हवा चलने लगी थी। रात के साथ ही शनिवार सुबह भी हवा चलती रही। न्यूनतम तापमान अधिक होने की वजह से हवा चलने के बावजूद बेचैनी का अनुभव हुआ। इससे सुबह 11 बजे से ही धूप चुभती हुई नजर आई। दिनभर यही हाल रहा। उमस अधिक होने से लोग परेशान दिखे। पसीना बहता रहा। घर या बाहर कहीं चैन नहीं मिला।

    रात गरम रहने का अलर्ट

    मौसम विभाग ने 20, 21 व 22 अप्रैल को आगरा में रात गरम रहने का अलर्ट जारी किया है। 20 अप्रैल को आगरा को आरेंज और 21 व 22 अप्रैल को यलो कैटेगरी में रखा गया है।

    इसे भी पढ़ें- यूपी में स्कूल खोलने के नियम बदले, बस पार्किंग की होगी व्यवस्था; परिसर में बनाए जाएंगे पिक एंड ड्रॉप जोन

    गोरखपुर में वर्षा से मौसम हुआ सुहावना, आज भी बूंदाबांदी के आसार

    गोरखपुर शहर के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। ठंडी हवा चलने से दिन में निकली धूप का असर कम रहा। लोगों ने मौसम का आनंद लिया। रामगढ़ताल के नौका विहार पर पर्यटकों की भीड़ रही। शहर के भीतर चहल-पहल बनी रही। कुल 8.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

    मौसम विज्ञानी का कहना है कि रविवार को भी हल्की वर्षा होगी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे के बाद हवाएं चलीं। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगी। शहर में किसी हिस्से में तेज तो कहीं धीमी गति पानी बरसा। वर्षा के बाद धूप निकली, लेकिन उसका तापमान पर खास असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने रविवार को भी हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ। जागरण


    आंधी-बारिश को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश दिए

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के दृष्टिगत सम्बन्धित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

    मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारी सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।