Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: प्री-मानसून की बारिश ने ठंडे किए गर्मी के तेवर, कैसा रहेगा छह दिनों का मौसम; देखें अपडेट

    Updated: Tue, 17 Jun 2025 08:14 AM (IST)

    UP Weather Update मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार कई हिस्सों में बारिश हुई जिससे तापमान में गिरावट आई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के कारण बरेली में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ और ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ। वज्रपात से 10 लोगों की जान गई। बुधवार को प्रदेश में मानसून दस्तक देगा और अच्छी बारिश के आसार हैं।

    Hero Image
    आगरा के गांधी नगर सर्विस रोड पर सोमवार सुबह वर्षा के दौरान हुए जलभराव में निकलते वाहन सवार।जागरण

    जागरण टीम, लखनऊ। Weather Update: मौसम विभाग ने सोमवार के लिए बारिश का जैसा अनुमान जताया था, उसे प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों ने बरस कर सही साबित कर दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हुई। बरेली में एक दर्जन से अधिक पेड़ गिरने से हाईवे का ट्रैफिक बाधित हो गया। बरेली जंक्शन और बरेली सिटी स्टेशन के बीच ट्रैक पर पानी भरने से टनकपुर कासगंज रूट की दो ट्रेनों का संचालन एक घंटा ठप रहा। आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुई। वर्षा से तापमान में​ गिरावट ने जहां थोड़ी राहत दी, वहीं वज्रपात की घटनाओं ने 10 लोगों की जान ले ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में मानसून दस्तक देगा। मौजूदा सप्ताह में अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे दिन के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    अन्य जिलों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    सुल्तानपूर में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल तक मानसून आने का अनुमान

    सुलतानपुर। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 जून तक मानसून के आ जाने की संभावना व्यक्त की है। उसके पहले अलग- अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने व बारिश हाेने का अनुमान है। जिले में भी ऐसी स्थिति बनेगी। रविवार को हुई हल्की बारिश से सोमवार को पारा नीचे गिरा। अधिकतम 35 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमस में हल्की राहत आमजन को रही। हालांकि धूप-छांव का भी दौर जारी रहा। अधिक बारिश न होने से फसलों को ज्यादा लाभ नहीं पहुंचा है, लेकिन खेतों में नमी हो जाने से मक्का व सब्जियों की दो- तीन दिन सिंचाई करने से किसान अवश्य बच गए हैं।

    रायबरेली में उमस भरी गर्मी

    रायबरेली। कई दिनों की भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से सभी बेहाल हैं। सोमवार को भी दिनभर बादलो की आवाजाही बनी रही, लेकिन बारिश नहीं हो सकी। इससे उमसभरी गर्मी से सभी की बेचैनी बढ़ी रही। लोगों को कहीं भी राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के बाद गर्मी का असर कम नहीं हो सका है। बादलों की आवाजाही से अनुमान रहा कि शाम तक बारिश होगी, लेकिन उमस से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मौसमी गतिविधियां शुरू हो गई हैं। नम हवाओं के आने के कारण उमस बढ़ी है। धूलभरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

    बारिश-हवा ने दी राहत

    सीतापुर। तेज हवा के साथ सोमवार को बारिश होने से मौसम अच्छा हो गया। गर्मी से बेहाल लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने व हवा चलने के कारण गर्मी का भी प्रभाव बीते दिनों की अपेक्षा कुछ हद तक काफी कम रहा। बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं गन्ना व केला किसानों को भी आंशिक रूप से लाभ हुआ है। हालांकि, किसानों का कहना है कि अभी जब तक झमाझम बारिश नहीं होगी तब तक अच्छी सिंचाई नहीं हो सकेगी। बारिश होते ही किसानों ने खेतों की जोताई भी कर दी। इस मौसम ने जहां लोगों को राहत दी है वहीं कुछ स्थानों पर जलजमाव जैसी स्थिति होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

    झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा, आज भी संभावना

    बहराइच। भीषण गर्मी व उमस से परेशान जिलेवासियों को सोमवार सुबह से राहत मिली। सुबह हुई झमाझम बारिश से धान की नर्सरी व गन्ने की फसल को भी फायदा पहुंचा है। किसानों ने खेतों में धान रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में सात डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक, मंगलवार को भी बारिश की संभावना बनी रहेगी। सोमवार की सुबह छह बजे पूर्वी हवा ने पहले से ही गर्मी को कम कर दिया। साढ़े सात बजे के आसपास बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ। आठ बजे झमाझम बारिश होने लगी।

    तेज बारिश भले ही आधे घंटे हुई, लेकिन बीते एक सप्ताह के गर्मी को खत्म कर दिया। इसके बाद करीब 11 बजे तब बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश व बूंदाबांदी रुक गई और बदली छाई रही। तीन बजे के बाद लोगों को उमस महसूस हुई, लेकिन शाम पांज बजे के बाद पूर्वी हवा के झोंकों ने फिर से राहत दी।

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि रविवार की तुलना में सात डिग्री कम रहा। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानी ने बताया कि 18 जून से तेज बारिश की संभावना है, जो अगले तीन दिन तक बनी रहेगी। 

    प्री मानसून की बारिश ने ढीले किए गर्मी के तेवर

    आगरा: भीषण गर्मी और लू से बेहाल लोगों को सोमवार सुबह हुई प्री मानसून की बारिश से राहत मिल गई। सुबह दो घंटे बादलों की गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई। इसके साथ ही 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। इसके बाद तेज धूप निकल आई, दिन में उमस से लोग परेशान रहे। रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अब लगातार बारिश होगी।