विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: यूपी में जल्द दस्तक देगा प्री-मानसून, नरम हुए धूप के तेवर; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

Published: Sat, 10 May 2025 08:01 AM (IST)

UP में अरब सागर से आने वाली नम हवा के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह ...और पढ़ें

गोरखपुर में आसमान में छायें बादल। जागरण
गोरखपुर में आसमान में छायें बादल। जागरण

 जागरण संवाददाता, कानपुर/लखनऊ। अरब सागर से आने वाली नम हवा से बादलों की आवाजाही शुक्रवार को पूरे दिन बनी रही। सुबह बूंदाबांदी होने के बाद पूरे दिन धूप के तेवर नरम रहे। वातावरण में नमी बढ़ने से उमस ने परेशान किया। पिछले 24 घंटे के अंतराल में तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र ने जल्द ही प्री मानसून के दस्तक होने की संभावना जताई है। सीएसए के मौसम विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.2 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 55 दर्ज किया गया जबकि इसे सामान्यत: 40 प्रतिशत रहना चाहिए।

नमी का न्यूनतम प्रतिशत 33 दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम दिशा से 3.5 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। शनिवार को तेज हवा चलने, गरज-चमक एवं धूल भरी आंधी के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ: स्टॉक में रखे थे, फिर भी कर डाली खरीद; संस्कृति विभाग में वाद्य यंत्र घोटाले में अब नया राजफाश

यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम। जागरण


आगरा में आज से निकलेगी तेज धूप

मौसम का मिजाज शुक्रवार को दिन में कई बार बदलाव, तेज धूप निकलने के बाद बादल छा गए और बूंदाबांदी हुई। सुबह के बाद दिन में भी गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलेगी और सुबह के साथ ही दोपहर का तापमान बढ़ेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज धूप निकलेगी, दिन का तापमान बढ़ जाएगा। 13 मई तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाएगा।

इसे भी पढ़ें- Kisan Credit Card: यूपी में जल्द बनाए जाएंगे 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्ड, किसान होंगे अधिक सक्षम; बढ़ेगा दायरा

बरेली में शनिवार को सामान्यत: बादल छाए रहेंगे। हल्की वर्षा होने की संभावना है।

गोरखपुर में शनिवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। मौसम गर्म रहेगा। देवरिया और बस्ती में भी छिटपुट बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।