यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Weather Update: यूपी में कोहरे का सीजन खत्म! तेज हवाओं ने दी गर्मी से राहत, दो दिन बाद फिर पलटेगा वेदर
UP Weather Update News उत्तर प्रदेश में सोमवार को चली तेज हवाओं ने गर्मी से राहत दी लेकिन मौसम विभाग ...और पढ़ें

HighLights
- अभी छह मार्च तक 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी सतही हवा
- पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: प्रदेश में सोमवार को चली तेज सतही हवाओं से गर्मी से कुछ राहत मिली। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिनभर हवा चलती रही, जिससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति छह मार्च तक बनी रहेगी, लेकिन सात मार्च के बाद मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में इजाफा होने की संभावना है।
सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसी तरह, प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। वाराणसी, बहराइच, प्रयागराज, बस्ती, हमीरपुर, कानपुर एएफए और बाराबंकी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
.jpg)
दिन निकलने के साथ ही सूरज चढ़ रहा है। फाइल
सात मार्च से आएगी हवाओं की रफ्तार में कमी
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, सात मार्च के बाद हवाओं की रफ्तार कम हो जाएगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान धूप भी तेज रहेगी, जिससे गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है। उधर, लखनऊ में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ( एक्यूआइ ) 87 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में रहा।
ये भी पढ़ेंः फिर से लौटेगी ठंडक? सक्रिय हो रहा नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
तेज हवाओं से प्रदूषण में सुधार
प्रदेश के कई जिलों में एक्यूआइ संतोषजनक दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण वायु प्रदूषण का स्तर नियंत्रित रहा। हालांकि, आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ ही एक्यूआइ में हल्का बदलाव हो सकता है।
शुक्रवार को फिर पलटेगा मौसम
पीलीभीत में मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार व शनिवार को फिर आसमान पर बादल उमड़ने का पूर्वानुमान दिया गया है। तराई के जिले में सोमवार को सुबह से ही धूप में तेजी दिखी जबकि रात में नमी अधिक होने से लोगों को गुलाबी ठंड महसूस होती रही। दरअसल उत्तराखंड की ऊंची पर्वत चोटियों पर बर्फबारी हुई थी। पछुआ हवा तेज चलने की वजह से तराई के जिले में उसका असर महसूस किया गया। इसी वजह से रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई।
ये भी पढ़ेंः लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी, हिमस्खलन की आशंका; पर्यटकों को सफर न करने की सलाह, 10वीं-12वीं की परीक्षा स्थगित
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण बदलेगा मौसम
राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में रविवार की रात न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि इससे पहले शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। ढाका के अनुसार रात के तापमान में गिरावट का प्रमुख कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होना रहा। डा. ढाका के अनुसार शुक्रवार व शनिवार को फिर आसमान पर बादल उमड़ने का पूर्वानुमान है।
